शख्स ने इंटरनेट पर सर्च किया 'आत्महत्या का सबसे अच्छा तरीका', इंटरपोल को मिल गया अलर्ट, ऐसे बची जान
शख्स ने इंटरनेट पर सर्च किया 'आत्महत्या का सबसे अच्छा तरीका', इंटरपोल को मिल गया अलर्ट, ऐसे बची जान
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ रहने वाला 28 वर्षीय एक शख्स गूगल पर 'आत्महत्या करने का सबसे अच्छा तरीका' खोज रहा था। इंटरपोल को इसका अलर्ट मिल गया। तत्पश्चात, मुंबई पुलिस ने उसका पता लगाया तथा उसे आत्महत्या करने से रोक दिया। बुधवार को एक अफसर ने यह खबर दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के रहने वाले इस शख्स को मंगलवार को उपनगरीय मालवणी से बचाया गया, जब पुलिस ने इंटरपोल की तरफ से साझा किए गए उसके मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया।

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन को आमतौर पर इंटरपोल के नाम से जाना जाता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो विश्व भर में पुलिस सहयोग तथा अपराध नियंत्रण की सुविधा प्रदान करता है। पुलिस अफसर ने कहा, 'मंगलवार दोपहर इंटरपोल की तरफ से दी गई खबर के आधार पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट-11 ने बचाव अभियान चलाया। पीड़ित मलाड पश्चिम के मालवणी में रहता है तथा मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है।' तहकीकात के चलते पुलिस ने पाया कि व्यक्ति तनाव से गुजर रहा था। वह 2 वर्ष पहले आपराधिक मामले में अपनी मां की गिरफ्तारी के पश्चात् से मुंबई की जेल से उसकी रिहाई नहीं करा पा रहा था। इसे लेकर वह दबान महसूस करता था। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति पश्चिमी उपनगर मालवणी में रहने से पहले अपने रिश्तेदारों के साथ मीरा रोड क्षेत्र (पड़ोसी ठाणे जिले में) में रहता था। 

अफसर ने कहा, 'वह बीते 6 माह से बेरोजगार है। वह अपनी मां को जेल से नहीं छुड़ा पाने के कारण अवसाद में था। जैसे ही उसके मन में जीवन समाप्त करने का विचार आया, उसने खुदखुशी करने के तरीके ऑनलाइन तलाशने आरम्भ कर दिए।' शख्स ने कई बार गूगल पर 'सुसाइड बेस्ट वे' सर्च किया, जिस पर इंटरपोल अफसरों का ध्यान गया। इन्होंने उसके मोबाइल फोन नंबर के साथ मुंबई पुलिस को इसके बारे में एक ईमेल भेजा। उन्होंने बताया कि उस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच को पता चला कि मोबाइल फोन का उपयोगकर्ता मालवणी में था। उन्होंने कहा कि पुलिस वहां पहुंच गई। फिर पीड़ित को गिरफ्त में ले लिया गया तथा उसकी काउंसलिंग की गई। पुलिस अफसर ने कहा कि पेशेवर परामर्शदाताओं की तरफ से उसे सलाह दी गई। तत्पश्चात, उसे शहर में अपने रिश्तेदारों के यहां जाने के लिए कहा गया है। 

4 संभागों में तेज बारिश-बिजली का अनुमान, जानिए अपने शहर का हाल

हैवानियत की हदें पार! 6 वर्षीय बच्ची से कुकर्म कर उतारा मौत के घाट, मामला सामने आते ही पुलिस भी रह गई दंग

'दिल्ली आ रहा हूँ, रोक सको तो रोक लो..', ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की ED को खुली चुनौती, भर्ती घोटाले में भेजा था समन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -