भारी पड़ा मुंह पर रूमाल बांधकर वाहन चलाना
भारी पड़ा मुंह पर रूमाल बांधकर वाहन चलाना
Share:

पटियाला : शनिवार के दिन लोगों को मुह पर कपड़ा या रूमाल बांधकर वाहन चलाना महंगा पड़ गया। चैराहें पर तैनात पुलिस जवानों ने ऐसे वाहन चालकों को रोका और उनके चालान काट दिये। हालांकि इस दौरान वाहन चालकों ने पुलिसकर्मियों से हुज्जत भी करना चाही, लेकिन पुलिस ने वाहन चालकों की एक न सुनी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बाद भी अधिकांश दो पहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़ा या रूमाल बांधकर ही वाहन चलाते है। जबकि पंजाब हरियाण हाईकोर्ट का आदेश है कि चेहरे पर कपड़ा या रूमाल बांधकर वाहन नहीं चलाये जा सकते, बावजूद इसके लोग आदत से बाज नहीं आते।

शनिवार को पुलिस ने अभियान चलाते हुये ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इनमें महिला वाहन चालक भी शामिल रही। वैसे पुलिस ने कई महिलाओं व युवतियों को चेतावनी देकर भी छोड़ दिया। लेकिन यह समझाया भी गया कि यदि आगे से वे चेहरे पर कपड़ा या रूमाल बांधकर वाहन चलाते हुये दिखाई देती है तो उन्हें जुर्माना भरना होगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इनका चालान कौन काटेगा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -