वाजिद खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुई पत्नी, शेयर की फोटो
वाजिद खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुई पत्नी, शेयर की फोटो
Share:

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान की आज प्रथम डेथएनिवर्सरी है। बीते वर्ष आज ही के दिन वाजिद ने इस दुनिया को अलविदा बोल दिया था। कहा गया कि किडनी संबंधित परेशानियों  के चलते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा बोल दिया था। वाजिद खान के निधन के साथ ही उनकी पॉपुलर साजिद-वाजिद की म्यूजिकल जोड़ी भी टूट गई। संगीतकर के निधन पर आज उनका परिवार और उनके तमाम फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।

वाजिद खान की पत्नी कमालरुख खान ने आज उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर कई सारी मेमोरेबल तस्वीर पोस्ट की है और उनके प्रति अपनी भावनाएं जाहिर की है। कमालरुख खान ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर  करते हुए लिखा, "वाजिद को गए हुए एक साल बीत चुके हैं और हमने उनके परिवार के रूप में उनकी जिंदगी का जश्न मनाने का फैसला किया है, इन अच्छे वक्त और यादगार लम्हों के साथ बजाये इसके कि हम उनकी यादों में दुख मनाएं। हम उनके अनंतता को सेलिब्रेट करते हैं। मैं जब भी अर्शी और रेहान को देखती हूं तो उनके बारे में सोचती हूं- उनकी आंखों में मुस्कान, उनके संगीत और मेरे लिए उनके प्यार को देखकर। मैं उनके जरिए उन्हें हर रोज देखती हूं। ये दुनिया रोज बदलतो है और इसी तरह हमारे बिताये हुए यादों के साथ आगे बढ़ती है। मेरा मानना है कि मौत अंत नहीं है। ये इसी तरह से चलता रहेगा। आगे और आगे वाजिद, अनंत काल में कई रोमांचक यात्राओं के लिए।"

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई सारे लोगों ने आज वाजिद खान को याद किया तथा उनके प्रति अपने इमोशन को जाहिर किया है। बॉलीवुड में कई हिट गानें दे चुके वाजिद खान के निधन के उपरांत उनके भाई साजिद खान बहुत टूट गए थे और आज भी उन्हें याद करते हुए खुद को संभालने की प्रयास कर रहे हैं। वाजिद खान की असामयिक मौत उनके परिवार के लिए गहरे धक्के के समान थी।

 

भाजपा MLA महेश लांडगे समेत 60 लोगों पर मामला दर्ज, कोरोना प्रोटोकॉल का किया था उल्लंघन

इंदिरा गांधी के कारण नीलम संजीव रेड्डी ने राजनीति छोड़ शुरू कर दी थी खेती

गलवान हिंसा: चीन ने आधिकारिक रूप से माना 'मरे थे उसके सैनिक', दिए बहादुरी पदक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -