दिल्ली विधानसभा चुनाव: राजधानी में शांतिपूर्ण मतदान जारी, दिग्गज हस्तियों ने डाला वोट
दिल्ली विधानसभा चुनाव: राजधानी में शांतिपूर्ण मतदान जारी, दिग्गज हस्तियों ने डाला वोट
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 70 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। दिल्ली की जनता आज 672 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी। दिल्ली में कुल 1.47 करोड़ वोटर है। इन कुल मतदाता में से पुरुषों की तादाद 81.05 लाख है, वहीं महिला वोटरों की तादाद 66.80 लाख है। वहीं पहली दफा वोट डालने वालों की तादाद 2.32 लाख है।

सभी उम्मीदवारों को मतदान और परिणाम की चिंता सताने लगी है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और उनकी पत्नी माला बैजल ने ग्रेटर कैलाश के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। AAP के मौजूदा MLA और प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज यहां से भाजपा की शिखा राय और कांग्रेस के सुखबीर पवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन अपनी माँ के साथ कृष्णा नगर के रतन देवी पब्लिक स्कूल में मतदान करने पहुँचे।

भाजपा के अनिल गोयल और कांग्रेस के अशोक वालिया यहां से AAP के वर्तमान MLA और प्रत्याशी एसके बग्गा के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। इससे पहले शुक्रवार शाम दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कालकाजी मंदिर में माथा टेका था। 

जल्द होगा तीन बड़े बैंकों का विलय, सरकार खोज रही नया नाम

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के एक बाघ ने ली महिला की जान

RBI का बड़ा ऐलान, अब आपको बदलवानी पड़ेगी अपनी चेक बुक, नहीं चलेंगे पुराने चेक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -