आज है भगवान विश्‍वकर्मा की जयंती, यहाँ जानिए पूजा विधि
आज है भगवान विश्‍वकर्मा की जयंती, यहाँ जानिए पूजा विधि
Share:

आज सोमवार यानी 14 फरवरी 2022 (February 14 Monday) को भगवान विश्‍वकर्मा की जयंती (Vishwakarma Jayanti 2022) मनाई जा रही है। आप सभी को बता दें कि ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा जी के कहने पर विश्वकर्मा ने ये दुनिया बनाई थी। जी हाँ, कहा जाता है हस्तिनापुर, द्वारका से लेकर, शिव जी का त्रिशूल भी विश्वकर्मा जी ने बनाया है। भगवान विश्वकर्मा इस ब्रह्मांड के रचयिता हैं, और आज के समय में जो भी हम देखते हैं सब कुछ भगवान विश्वकर्मा ने ही बनाया है। आप सभी को बता दें कि माघ शुक्ल त्रयोदशी (Magh Shukla Trayodashi) तिथि को विश्वकर्मा जी के पूजन का विशेष महत्व है।

ऐसी मान्यता है कि अगर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा- अर्चना की जाए तो जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा व्यापार में आने वाली कठिनाई दूर होकर घर धन-संपदा से भरने लगता है। इस साल यह दिन 14 फरवरी, 2022 को है और ये तिथि माघ शुक्ल त्रयोदशी के दिन पड़ती है। आज मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में भी भगवान विश्‍वकर्मा की जयंती मनाई जा रही है। वहीं इसके अलावा भारत के पूर्वी हिस्सों यानी झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, त्रिपुरा आदि स्थानों पर विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर 2022 को मनाई जाएगी। तो आइए जानते हैं भगवान विश्‍वकर्मा की जयंती की पूजा विधि।

भगवान विश्‍वकर्मा की जयंती की पूजा विधि- पूजा करने के लिए पूजा स्थान को साफ करके प्रतिमा रखें। अब इसके बाद हाथ में पुष्म, और अक्षत लेकर ध्यान लगाएं। अब भगवान को भोग लगाएं। इसके बाद विधिपूर्वक आरती उतारें। अब अपने औजारों और यंत्र की पूजा कर हवन करें।

भगवान विश्वकर्मा मंत्र-

ॐ आधार शक्तपे नम:
ॐ कूमयि नम:
 ॐ अनंतम नम:
 ॐ पृथिव्यै नम: 

विश्वकर्मा जयंती पूजन के मुहूर्त-

विश्वकर्मा जयंती 2022 : 14 फरवरी, सोमवार

14 फरवरी 2022 सूर्योदय पूर्वाह्न-7:03

14 फरवरी-2022 सूर्यास्त का समय- सायंकाल 6:18

त्रयोदशी तिथि 13 फरवरी 2022 शाम 6:42 मिनट से शुरू

14 फरवरी 2022 को रात्रि 8:28 मिनट पर त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी।

धर्मा मूवीज ने की 'गहराइयां' की बुराई! पोस्ट वायरल

20 फरवरी को है द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जानिए क्यों घर में किसी की मौत हो जाए तो रिश्तेदार मुंडवाते हैं सिर?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -