विराट-रहाणे की फिफ्टी से भारतीय टीम को मिली बढ़त
विराट-रहाणे की फिफ्टी से भारतीय टीम को मिली बढ़त
Share:

पर्थ: विराट कोहली और अजिंक्य रहणे की फिफ्टी से भारत शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में सुखद स्थिति में पहुंच गया। जानकारी के अनुसार बता दें कि भारत ने दूसरे दिन की समाप्ति तक पहली पारी में 69 ओवरों में 3 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही विराट 82 और रहाणे 51 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 326 रन बनाए थे। इस तरह भारत अभी पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 154 रन पीछे है जबकि उसके 7 विकेट शेष हैं।

वर्ल्ड टूर फाइनल्स: भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु फाइनल में पहुंचीं

वहीं बता दें कि भारत को पहली पारी में ठोस शुरुआत की दरकार थी लेकिन मिचेल स्टार्क ने मुरली विजय को बगैर खाता खोले बोल्ड कर दिया। केएल राहुल मात्र 2 रन बनाकर जोस हेजलवुड की यॉर्कर पर बोल्ड हुए। इसके साथ ही भारत 8 रनों पर 2 विकेट खोकर मुश्किल में घिर गया। विराट और चेतेश्वर पुजारा ने इसके बाद पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े है। 

मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को विराट का सहारा

यहां बता दें कि स्टार्क की गेंद को मारने के प्रयास में पुजारा 24 ने विकेटकीपर पेन को कैच थमा दिया। इसके बाद विराट ने पेट कमिंस की गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। यह उनकी टेस्ट क्रिकेट में 20वीं फिफ्टी है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन सुबह 277/6 से आगे खेलना शुरू किया। भारत को दिन की पहली सफलता उमेश यादव ने दिलाई जब उन्होंने पेट कमिंस 19 को बोल्ड किया। कमिंस ने टिम पेन के साथ सातवें विकेट के लिए 59 रन जोड़कर पारी को मजबूती प्रदान की। टिम पेन 38 रन बनाने के बाद बुमराह के शिकार बने। 


खबरें और भी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए गैरी कर्स्टन हैं प्रबल दावेदार

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: फिंच ने कहा दूसरे टेस्ट में ट्रंप कार्ड साबित होगा ये गेंदबाज

पाकिस्तान उच्चायोग से गायब हुए 23 सिख तीर्थयात्रियों के पासपोर्ट, भारतीय खेमे में मचा हड़कंप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -