इस तरह मिले थे अनुष्का-विराट, सालों तक छुपाई थी अपनी लव स्टोरी
इस तरह मिले थे अनुष्का-विराट, सालों तक छुपाई थी अपनी लव स्टोरी
Share:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी को आज 5 साल होने जा रहे हैं। हालाँकि दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प रही। जी हाँ, दोनों अपने रिश्तों को लेकर कई बार सुर्खियों में बने रहे थे। अब हम बताते हैं कहाँ से शुरू हुई थी ये लव स्टोरी। जी दरअसल साल 2013 में एक शैंपू के ऐड शूट दौरान अनुष्का और विराट मिले थे इसके बाद दोनों में डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। साल 2014 के साउथ अफ्रीका टूर के दौरान तब इन अफवाहों को हवा मिली जब अनुष्का जहाँ इंडियन क्रिकेट टीम ठहरी थी उस होटल में देखी गईं।

2023 में शादी करेंगे सिद्धार्थ-कियारा, सामने आई गेस्ट लिस्ट!

वहीं इसके बाद मुंबई में विराट कोहली अनुष्का शर्मा को अपनी कार में उनके घर छोड़ते हुए भी नजर आए थे। जी हाँ और इन सब अफवाहों के बीच विराट कोहली और अनुष्का लगातार अपने रिलेशनशिप छिपा रहे थे, लेकिन इसी बीच 2014 की फरवरी में दोनों को न्यूजीलैंड की गलियों में हाथों में हाथ डाले देखा गया। उसके बाद जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर थी और तब अनुष्का श्रीलंका में अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग के दौरान गई थी, तब वह विराट को उनके 26वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए उदयपुर आई थीं।

उसके बाद अफवाहें ज्यादा फैली तो 2014 के अंत में उन्होंने यह घोषणा कर दी कि वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जी हाँ और इस दौरान 2014 में ही श्रीलंका के खिलाफ एक मैच दौरान जब विराट कोहली ने शतक लगाया तो दर्शकों के बीच बैठी अनुष्का शर्मा की तरफ उन्होंने फ्लाइंग किस दिया था। उसके बाद यह बात साफ हो गई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उसके बाद विराट कोहली ने भी खुलकर कहा था कि हां हम किसी से कुछ भी छिपाएंगे नहीं, क्योंकि हम आम इंसान हैं आम इंसान की तरह हमें अपने रिलेशन छिपाने की जरूरत नहीं है। वहीं इसके बाद विराट और अनुष्का कई तरह के विज्ञापन में भी दिखे और विराट और अनुष्का ने मान्यवर के एक विज्ञापन में भी साथ काम किया था। वहीं इसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली।

इस दिन रिलीज होगा 'पठान' का पहला गाना, रिलीज हुआ पहला पोस्टर

2 कारों के बीच फंसी जॉर्जिया एंड्रियानी, वीडियो देख चौके लोग

इस तरह शुरू हुई थी कैटरीना और विक्की की लवस्टोरी, पढ़कर खुश हो जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -