उत्तरप्रदेश में हिंसा भड़कने पर अधिकारियों पर गिरी गाज
उत्तरप्रदेश में हिंसा भड़कने पर अधिकारियों पर गिरी गाज
Share:

सहारनपुर। उत्तरप्रदेश राज्य के सहारनपुर और देवरिया जिले में हिंसा की स्थिति निर्मित हो गई। हिंसा होने पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रूख अपनाया। इस मामले में हालातों को नियंत्रित न करने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर सख्ती की गई है। अधिकारियों को बुलाकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया और पुलिस विभाग के अधिकारी को हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने उपद्रव और बवाल को लेकर गंभीरता बरतने के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया में और सहारनपुर में हिंसा हुई जिसे लेकर मुख्यमंत्री से सख्ती बरती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां राज्य के डीजीपी सुलखान सिंह और प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पांडा को बुलाया वहीं सहारनपुर व देवरिया में दोनों ही जिलों के एएसपी को प्रभाव से हटा दिया। गौरतलब है कि बड़गांव में चलसमारोह पर पथराव हुआ था ऐसे में दोनों ही पक्षों में जमकर पत्थरबाजी की गई। आगजनी की इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

दरअसल एक वर्ग द्वारा महापंचायत का आयोजन किया जाना था मगर प्रशासन ने ऐसा नहीं करने दिया। ऐसे में जब भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने इन लोगों को हटाने का प्रयास किया तो लोग भड़क उठे और पत्थरबाजी प्रारंभ हो गई। इसी दौरान सदर बाजार के मल्हीपुर रोड़ पर उपद्रवियों ने कुछ वाहनों को निशाना बनाया। ऐसे में पुलिस तंत्र को तैनात होना पड़ गया और फिर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में संघर्ष हुआ।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में होने वाली भर्ती के लिए करें अप्लाई

अपने दोषियों के बारे में जानते ही गुलिस्ता ने तोडा दम

सूरज के तेवर है उरूज पर, दिल्ली में 6 साल का रिकॉर्ड टुटा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -