मणिपुर में फिर भड़की हिंसा ! अज्ञात बदमाशों ने कर दी 5 निर्दोष नागरिकों की हत्या
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा ! अज्ञात बदमाशों ने कर दी 5 निर्दोष नागरिकों की हत्या
Share:

इम्फाल: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की आग भड़क गई है। गुरुवार को यहाँ दो अलग-अलग घटनाओं में अज्ञात बदमाशों ने पांच नागरिकों की हत्या कर दी। पुलिस के बयान के अनुसार, अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग खा खुनौ में चार और कांगपोकपी जिले के कांगचुप चिंगखोंग में एक नागरिक की हत्या कर दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि बिष्णुपुर जिले में मारे गए चार नागरिकों के हत्यारों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मृतकों की पहचान ओइनम बामोनजाओ सिंह (61), उनके बेटे ओइनम मनितोम्बा सिंह (32), थियाम सोमेंद्रो सिंह (55) और निंगथौजाम नबद्वीप सिंह (40) के रूप में हुई। कांगपोकपी में मारे गए नागरिक की पहचान थियाम कोनजिन के रहने वाले ताखेललंबम मनोरंजनन के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक, मनोरंजन का शव कांगचुप चिंगखोंग के पास बंकर हिल्स से बरामद किया गया।

पुलिस ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को हथियारबंद बदमाशों के बीच गोलीबारी में उनकी संदिग्ध रूप से मौत हो गई। बुधवार की रात, थौबल जिले के खंगाबोक में भीड़ द्वारा की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवान गोली लगने से घायल हो गए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जान से मारने की धमकी, जेल अधिकारी निलंबित

कोच्चि के महाराजा कॉलेज में छात्रों के बीच हुई चाकूबाजी, SFI इकाई का सचिव घायल

भारत का अपना स्पेस स्टेशन ! ISRO चीफ ने बताया इस मिशन को लेकर क्या है प्लान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -