जल्द हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे विनोद खन्ना
जल्द हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे विनोद खन्ना
Share:

बॉलीवुड में अपने ज़माने के सुपरस्टार अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना की हालत में अब सुधार है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. आपको बता दे कि अभिनेता विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी होने के कारण मुम्बई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एडमिट कराया गया था.

खबरों कि माने तो विनोद खन्ना की तबियत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जिसके बाद डाक्टरो ने उन्हें पानी की कमी बताई थी, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार विनोद खन्ना अब ठीक है और उनकी हालात में शुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी. आपको बता दे कि यह जानकारी अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने दी.

उन्होंने कहा कि पापा को पानी की कमी के कारण शुक्रवार को अस्पताल में एडमिट कराया गया था, लेकिन अब उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. डॉक्टर ने कहा कि उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी. आपको बता दे कि अभिनेता विनोद खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत एक विलन के तौर पर की थी, लेकिन बाद में अपने लुक और अपनी अदाकारी के लिए उन्हें फिल्मो में हीरो के रोल मिलने लगे.

बिग-बी ने "एक थी रानी ऐसी भी" का ट्रेलर लॉन्च किया....

विनोद खन्ना हॉस्पिटल में एडमिट

अमिताभ बच्चन के साथ दिख रही इस बच्ची की लेटेस्ट तस्वीरे देखकर होश को बैठेंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -