संत रविदास को नमन करते हुए शुरू की जाएगी विकास यात्रा
संत रविदास को नमन करते हुए शुरू की जाएगी विकास यात्रा
Share:

 भोपाल। प्रदेश में 5 फरवरी से विकास यात्राओं को आरम्भ किया जाएगा। संत रविदास जयंती पर उन्हें नमन कर विकास यात्राओं की शुरुआत की जाएगी। विकास यात्रा के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा जिन निर्माण कार्यो की शुरुआत होनी है उनका शिलान्यास किया जाएगा। इस विकास यात्रा का रूट प्रभारी मंत्री के द्वारा निर्धारित किया जाना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मंत्रीगणों के साथ बैठक कर संबोधित किया। सभी मंत्री और जिला कलेक्टर बैठक में वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि, विकास यात्रा को 5 फरवरी से शुरू किया जाएगा जो 20 फरवरी तक चलेगी लेकन जरुरत पड़ने पर इस यात्रा की अवधि को बढाकर 25 फरवरी तक भी किया जा सकता है। इस विकास यात्रा में जिला मुख्यालय के साथ विकासखंड स्तर तक दौरे किये जाएंगे वहीं, यात्रा से लौटने के बाद सभी मंत्रियो के द्वारा अपनी-अपनी रिपोर्ट्स को प्रस्तुत किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा के लिए जिला प्रशासन को जरुरी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में निर्देश दिये और कहा कि, जिले के में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित किया जाए। शिक्षण संस्थाओं, छात्रावासों, आँगनवाड़ी, विद्युत और पेयजल व्यवस्था, जल जीवन मिशन के रेस्टोरेशन के कार्यों का भी निरीक्षण विकास यात्रा के दौरान किया जाएगा।

'भाजपा में आ जाओ कांग्रेसियो, मामा का बुलडोज़र तैयार है..', पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह ने दिया ऑफर

दो दिनों तक शहर में घूमता रहा मर्डर केस में फरार आरोपी, मुखबिर की सूचना पर गिफ्तार

10 फरवरी से होगी शिव नवरात्र की शुरुआत, भगवान महाकाल बनेंगे दूल्हा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -