विकास बराला छेड़छाड़ मामला, पुलिस कर रही तकनीकी पहलूओं पर जाॅंच
विकास बराला छेड़छाड़ मामला, पुलिस कर रही तकनीकी पहलूओं पर जाॅंच
Share:

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा आज छेड़खानी प्रकरण को लेकर पत्रकारों से चर्चा की गई। पुलिस ने पत्रकारों से चर्चा की। हालांकि पुलिस अधिकारी मीडिया के सवालों को टाल गए और सवालों पर यही कहते रहे कि पुलिस तकनीकी जाॅंच कर रही है मगर इस मामले में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है। इस दौरान पुलिस ने कहा कि पुलिस ने तकनीकी एनालिसिस किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेने की प्रक्रिया में कार्य कर रही है। पुलिस ने कहा कि सड़क पर मौजूद कैमरेज़ को एनालिसिस किया जा रहा है।

जब एनालिसिस पूर्ण हो जाएगा तब इस मामले में कुछ कहा जाएगा। जहाॅं तक बात दबाव में कार्य करने की है पुलिस किसी के दबाव में नहीं है। यदि आवश्यकता होती है तो हम अतिरिक्त धाराऐं जोड़ सकते हैं। गौरतलब है कि हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला पर आरोप लगाया गया कि उसने एक प्रशासनिक अधिकारी की पुत्री से छेड़छाड़ की।

आरोप लगाए गए कि इस युवक ने वाहन में सवार लड़की का पीछा किया और कथित तौर पर लड़की को वाहन से निकालकर कहीं और ले जाने का प्रयास किया। उक्त घटना रात्रि करीब 12.30 बजे की थी। जानकारी सामने आई है कि विकास बराला एलएलबी का विद्यार्थी है। कथित तौर पर उसके साथ अन्य लड़का भी था। आरोपियों के शराब के नशे में होने की जानकारी भी सामने आई है मगर स्पष्टतौर पर इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सका है।

चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में पुलिस लेगी क़ानूनी सलाह

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास पर छेड़छाड़ का आरोप

हरियाणा BJP अध्यक्ष का बेटा छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -