9 हजार करोड़ के कर्जदार विजय माल्या पर रामु ने क्या कहा....
9 हजार करोड़ के कर्जदार विजय माल्या पर रामु ने क्या कहा....
Share:

अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में छाए रहने वाले बॉलीवुड के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा उर्फ रामू ने एक बार फिर   अपने मुखारबिंदु से विवादित बयान का बाण छोड़ा है. खबर है की रामु ने इस बार के अपने इस विवादित बयान में विजय माल्या को  घेरा है. रामु ने कहा कि विजय माल्या को हर बैंक को एक-एक बिकिनी गर्ल दे देनी चाहिए। इससे उनका कर्ज उतर जाएगा। रामू ने शुक्रवार को माल्या को सलाह देते हुए इसी प्रकार से अपने 6 ट्वीट किए है ।

इनमें कॉन्ट्रोवर्शियल लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। आइये जानते है कि आखिरकार रामु ने विजय माल्या को अपने ट्वीट में क्या कहा.. रामु ने कहा कि "मुझे लगता है कि विजय माल्या को अपने पर्सनल बैंक में झांकना चाहिए। हर बैंक को एक बिकिनी ब्यूटी दे देनी चाहिए। कर्ज उतर जाएगा।'' "बैंक बिकिनी के प्रपोजल को नहीं मानेगा, लेकिन बैंकर्स इसके लिए राजी हो सकते हैं।" "अगर उन्होंने कर्ज लेकर बिकिनी गर्ल्स की प्रॉपर्टी बनाई है तो क्या ये बैंकर्स के लिए पेबैक नहीं होगा। सिर्फ पूछ रहा हूं?" रामु  ने आगे लिखा कि "मुझे पूरा यकीन है कि विजय माल्या की बिकिनी ब्यूटी बैंकों के लिए सिक्युरिटी का बड़ा हिस्सा थीं और इसलिए बैंकर्स शिकायत नहीं कर सकते।"

"मेरा मानना है कि माल्या की कैलेंडर गर्ल्स दीपिका पादुकोण, नरगिस फखरी, ईशा गुप्ता, कैटरीना कैफ और दूसरों ने बैंकर्स को भी प्रभावित किया।" "ऐसा लगता है कि विजय माल्या को सोने की चमक दिखाकर बैंकर्स से हीरे निकालना बखूबी आता है। इसलिए बैंक नहीं, लेकिन बैंकर्स हैं।" तथा इस प्रकार से अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में छाए रहने वाले बॉलीवुड के डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा उर्फ रामू ने विजय माल्या पर तंज कसे. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -