बिहार विधानसभा के नए स्पीकर बने विजय कुमार सिन्हा, हंगामे के बीच हुई वोटिंग
बिहार विधानसभा के नए स्पीकर बने विजय कुमार सिन्हा, हंगामे के बीच हुई वोटिंग
Share:

पटना: बिहार विधानसभा में स्पीकर के लिए हुए चुनाव में सत्ताधारी NDA ने जीत दर्ज की है। लखीसराय विधानसभा सीट से MLA विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवार अवध बिहारी को हराया है। पूरी मतदान प्रक्रिया विपक्षी नेताओं के हंगामे के बीच पुरी हुई। मतदान प्रक्रिया में 240 सदस्य शामिल हुए। इसमें से 126 विधायकों ने विजय कुमार सिन्हा को समर्थन दिया और 114 विधायकों ने अवध बिहारी के पक्ष में मतदान किया।

प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए पहले NDA के उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के पक्ष वाले लोगों से हाथ उठाने के लिए कहा कि, उसके बाद अवध बिहारी के पक्ष वाले विधायकों को हाथ उठाने के लिए कहा गया। इसी दौरान दोनों पक्षों के विधायकों की तादाद गिन ली गई। मतदान के दौरान सदन में सीएम नीतीश कुमार, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री मुकेश सहनी की उपस्थिति का विपक्ष विरोध करता रहा। 

विपक्ष का कहना है कि ये नेता विधानसभा के मेंबर नहीं हैं इसलिए इन्हें सदन में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस मांग को प्रोटेम स्पीकर ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम सदन का नेता होता है, इसलिए उनका यहां रहना कहीं से भी अवैध नहीं है। प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने याद दिलाया मनमोहन सिंह राज्यसभा का सदस्य होने के नाते हमेशा लोकसभा में उपस्थित रहते, किन्तु वे चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं होते थे। ठीक इसी तरह बिहार विधानसभा में राबड़ी देवी के सीएम रहते हुए लालू प्रसाद यादव संसद सदस्य होने के नाते उनके साथ बिहार विधानसभा में उपस्थित रहते थे।

कोविड-19 वैक्सीन की अधिक उम्मीद में जर्मन

शिवसेना MLA प्रताप सरनाईक के घर ED का छापा, संजय राउत बोले- ये सियासी बदले की कार्रवाई

दो दिवसीय दौरे पर बहरीन पहुंचे एस जयशंकर, पीएम शहजादे खलीफा के निधन पर जताया शोक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -