दो दिवसीय दौरे पर बहरीन पहुंचे एस जयशंकर, पीएम शहजादे खलीफा के निधन पर जताया शोक
दो दिवसीय दौरे पर बहरीन पहुंचे एस जयशंकर, पीएम शहजादे खलीफा के निधन पर जताया शोक
Share:

मनामा: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत के लोगों और सरकार की तरफ से बहरीन (Bahrain) के पीएम शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के देहांत पर शोक प्रकट किया है। वो इस खाड़ी देश (Gulf countries) की दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए हैं। शहजादे खलीफा का 11 नवंबर को 84 साल की आयु में अमेरिका में देहांत हो गया था, जहां उनका उम्र संबंधी बीमारियों का उपचार चल रहा था। 

13 नवंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। वो पीएम पद पर सबसे अधिक समय तक सेवा देने वाले दुनिया के चंद नेताओं में शुमार हैं। एस. जयशंकर ने मंगलवार रात ट्वीट करते हुए लिखा कि," विदेश मंत्री डॉ अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल ज़यानी के साथ बैठक के साथ बहरीन का दौरा शुरू हुई। पूर्व प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा बिन अल खलीफा के निधन पर शोक प्रकट किया।" बहरीन में भारतीय दूतावास ने 13 नवंबर को शहजादे खलीफा के इंतकाल पर एक शोक सभा का आयोजन किया था।

आपको बता दें कि शाह हम्माद बिन ईसा अल खलीफा के चाचा, शाहजादे खलीफा ने 1970 में पीएम का पद संभाला था और अपने निधन तक इस पद पर काबिज रहे थे। वो 1971 में बहरीन के स्वतंत्र होने से एक वर्ष पूर्व ही प्रधानमंत्री बन गए थे।

जॉन लीजेंड और Chrissy Teigen गर्भावस्था के नुकसान के बाद संयुक्त साक्षात्कार में कही ये बात

क्या कविता कौशिक का हाल भी जान कुमार सानू की तरह होगा ?

NDA विधायक ललन पासवान का कबूलनामा, कहा- लालू जी ने दिया था मंत्री पद का प्रलोभन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -