विदुर नीति: खुद की तारीफ करवाने वाला व्यक्ति होता है घमंडी
विदुर नीति: खुद की तारीफ करवाने वाला व्यक्ति होता है घमंडी
Share:

विदुर, महाभारत काल के ऐसे प्रखर विद्वान थे, जिन्हें दूरदृष्टा और महान विचारक कहना गलत नहीं हो सकता है। क्योंकि उनकी कही गई बातें भूतकाल में भी प्रासंगिक थी और भविष्य में भी प्रासंगिक रहेंगी। उनका दिखाया हुआ मार्ग वास्तविकता पर आधारित है, इसके अलावा अमल में लाना संभव है। आइए जानते हैं विदुर द्वारा दी गई सीख मनुष्य जीवन के लिए कितनी कारगर हैं| इसलिए व्यक्ति को नहीं करना चाहिए घमंड - रावण को भी अपनी ताकत का घमंड हुआ था। नतीजा क्या हुआ सब जानते हैं।

विदुर के मुताबिक , हर समय खुद की तारीफ करवाने वाला व्यक्ति और खुद को समझदार समझने वाला व्यक्ति घमंडी होता है। कुछ लोग खुद को सबसे ज्यादा श्रेष्ठ समझने लगते हैं, ऐसे लोगों की उम्र कम होती है। वाणी पर संयम रखने की सलाह- ज्यादा बोलने वाला शख्स कई बार कुछ ऐसी बातों को कह जाता है, जिसका नकारात्मक परिणाम उसे पूरे जीवन झेलना पड़ता है। इसलिए विदुर मनुष्य को अपनी वाणी पर संयम रखने की सीख देते हैं। साथ ही किसी बात को खूब सोच-समझकर बोलने का ज्ञान देते हैं। 

मनुष्य में होनी चाहिए यह भावना- समाज में सुख, शांति बनाए रखने के लिए मनुष्य के अंदर त्याग की भावना होनी चाहिए। जो व्यक्ति त्याग करना नहीं जानता उसकी शीघ्र ही मृत्यु हो जाती है। लालच और स्वार्थ है - लोभी व्यक्ति ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रहता है। विदित हो कि लालच और स्वार्थ को व्यक्ति का शत्रु माना गया है। क्रोध है मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन -क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। गुस्से में इंसान कई बार कुछ इतना गलत कर जाता है कि उसका पश्चताप पूरे जीवन करना पड़ता है। इसलिए जब कभी भी गुस्सा आए उस पर तुरंत काबू पाने की कोशिश करनी चाहिए।

इस स्थान पर तांत्रिक करते है पूजा, जानिये माँ के मंदिर का महत्त्व

यदि कर्ज से पाना चाहते है छुटकारा, तो करिये यह उपाय

मोर पंख से हो जाते है ग्रहदोष दूर, जानिये क्या है उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -