छठ पूजा: आज है खरना, जानिए महत्व-पूजा विधि और अर्घ्य देने का समय
छठ पूजा: आज है खरना, जानिए महत्व-पूजा विधि और अर्घ्य देने का समय
Share:

आप सभी जानते ही हैं कि देशभर में छठ पूजा की धूम मची हुई है। वहीं छठ पर्व की शुरुआत 8 नवंबर (सोमवार) को नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। अब आज नहाय-खाय के बाद (9 नवंबर 2021) को खरना मनाया जा रहा है। आप सभी को बता दें कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना मनाया जाता है। जी दरअसल खरना में दिन भर व्रत के बाद व्रती रात को पूजा के बाद गुड़ से बनी खीर खाकर, उसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करते हैं। वैसे खरना को लोहंडा भी कहा जाता है और खरना खास होता है, क्योंकि व्रती इसमें दिन भर व्रत रखकर रात में रसिया (Rasiya) (खीर) का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

खरना का महत्व- आपको बता दें कि खरना का मतलब होता है शुद्धिकरण। वहीं खरना के दिन छठ पूजा का विशेष प्रसाद बनाने की परंपरा है। हम सभी जानते ही हैं कि छठ पर्व बहुत कठिन माना जाता है और इसे बहुत सावधानी से किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्रती छठ के नियमों का पालन करती हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आप सभी को बता दें कि नहाय-खाय वाले दिन घर को साफ कर व्रती अगले दिन की तैयारी करती हैं। वहीं आज यानी खरना वाले दिन व्रती सुबह स्नान ध्यान करके पूरे दिन का व्रत रखते हैं। इसके बाद अगले दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए प्रसाद बनाया जाता है और रात में पूजा करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है। वहीं इसके बाद व्रती छठ पूजा के पूर्ण होने के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करते हैं। आपको बता दें कि इसके पीछे का मकसद तन और मन को छठ पारण तक शुद्ध रखना होता है।


खरना के दिन प्रथम अर्घ्य देने का समय- 9 नवंबर को खरना किया जाएगा और शाम के समय अस्त होते सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया जाएगा।
9 नवंबर 2021 सूर्यास्त समय- 17:29:59।

खरना की विधि- आज के दिन महिलाएं और छठ व्रती सुबह स्नान करके साफ वस्त्र धारण करती हैं। आज व्रती नाक से माथे के मांग तक सिंदूर लगाती हैं। आपको बता दें कि खरना के दिन व्रती दिन भर व्रत रखती हैं और शाम के समय लकड़ी के चूल्हे पर साठी के चावल और गुड़ की खीर बनाकर प्रसाद तैयार करती हैं। वहीं सूर्य भगवान की पूजा करने के बाद व्रती महिलाएं इस प्रसाद को ग्रहण करती हैं। कहते हैं इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद ही व्रती महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि खरना पूजा के बाद ही घर में देवी षष्ठी (छठी मइया) का आगमन हो जाता है।

रिलीज होते ही निरहुआ-आम्रपाली के छठ गीत ने मचाया धमाल, लोग बोले- गजब...

जानिए छठ पूजा पर खाने के लिए 5 शानदार डिश

छठ पूजा के दौरान अनुष्ठान करते समय जरूर रखे इन चीजों का ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -