रिलीज होते ही निरहुआ-आम्रपाली के छठ गीत ने मचाया धमाल, लोग बोले- गजब...
रिलीज होते ही निरहुआ-आम्रपाली के छठ गीत ने मचाया धमाल, लोग बोले- गजब...
Share:

छठ महापर्व का आरम्भ हो चूका है। यूं तो छठ का जश्न बिहार में अधिक मनाया जाता है, मगर अब देशभर में लोग इसे मनाते हैं। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के वक़्त भोजपुरी फिल्म जगत भी बहुत एक्टिव रहती है। कई छठ स्पेशल सांग्स रिलीज होते हैं, जिन्हें लोग पर्व के समय सुनते हैं तथा दूसरों को सुनाते हैं। वही दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', पवन सिंह, रितेश पांडे सहित कई ऐसे सिंगर हैं, जो भोजपुरी फिल्मों में बहुत लोकप्रिय हैं। निरहुआ का हाल ही में एक छठ गीत रिलीज हुआ है, जोकि बहुत पसंद किया जा रहा है। निरहुआ के साथ सांग में आम्रपाली दुबे भी हैं।

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' तथा आम्रपाली का यह सांग 'दउरा में दिया बारा बलम' है। इसे एजीएफ म्यूजिक भोजपुरी यू-ट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है। यूट्यूब पर इसे रविवार को ही रिलीज किया गया तथा अब तक कई लोग इसे देख भी चुके हैं। इसे भोजपुरी फिल्मों की मशहूर गायिका शिल्पी राज ने गाया है। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है तथा लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं।

वही दिनेश और आम्रपाली के इस सांग का निर्देशन आर्यन देव ने किया है। प्रोडक्शन गुड्डू द्वारा किया गया है। बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों का जाना-माना नाम हैं। केवल भोजपुरी फिल्मों में ही नहीं, बल्कि पूरे देशभर में आम्रपाली के प्रशंसक हैं, जो उनके एक-एक वीडियो की बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं। इसी प्रकार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को भी लोग बहुत पसंद करते हैं। फैंस को वीडियो इस तरह पसंद आ रहा है कि वे इस पर बहुत टिप्पणी भी कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने सांग को गजब तक बता दिया।

अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, हुआ ये बड़ा ऐलान

बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म ने मचाया धमाल, 3 दिन में तोड़ा रिकॉर्ड

छठ पूजा को और खास बना देंगे ये टॉप 5 छठ गीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -