जानिए छठ पूजा पर खाने के लिए 5 शानदार डिश
जानिए छठ पूजा पर खाने के लिए 5 शानदार डिश
Share:

छठ पूजा एक सांस्कृतिक, ऐतिहासिक तथा धार्मिक पर्व है जो सूर्य भगवान को समर्पित है। ये पृथ्वी पर जिंदगी तथा ऊर्जा प्रदान करने के लिए सूर्य देव का अबहर व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। महिलाएं 36 घंटे का व्रत रखती हैं तथा छठ मैया एवं सूर्य भगवान की पूजा करती हैं। परिवार की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की जाती है। पवित्र प्रसाद की तैयारी इस धार्मिक, सांस्कृतिक उत्सव में एक अहम किरदार निभाती है क्योंकि इसे प्रेम एवं भक्ति के साथ दिया जाता है। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर कुछ विशेष डिश भी बनाए जाते हैं। ये बेहद सरल लग सकता है मगर उत्सव एवं भक्ति की वजह से इन व्यंजनों का स्वाद किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

1- ठेकुआ:-
ठेकुआ को खजूरिया अथवा ठिकारी के नाम से भी जाना जाता है। ये एक पारंपरिक प्रसाद है तथा छठ पूजा का पर्याय है। दा, घी, सूखे नारियल तथा चीनी की चाशनी से आटा गूंथ कर तैयार किया जाता है। फिर इस आटे की चपटी छोटी-छोटी लोइयां तल कर निकाल ली जाती हैं।

2- रसियाव:-
दूसरे दिन रसियाव की शाम को गुड़ से बनी खीर प्रसाद का एक जरुरी भाग है। तीन घंटे भीगे हुए चावलों को उबलते दूध में डाल दिया जाता है, हिलाया जाता है तथा बेहद धीमी आंच पर पकाया जाता है, तत्पश्चात, गुड़ का पाउडर एवं थोड़ी सी इलायची डाल दी जाती है। इसे किशमिश तथा मेवे से गार्निश कर सकते हैं।

3- कसारी:-
छठ पूजा की टोकरी कसार नामक पारंपरिक चावल के लड्डू के बगैर पूरी नहीं होती है। दरदरे पिसे हुए चावल में गुड़ का पाउडर, सूखा नारियल तथा घी मिलाया जाता है। मिलाने के पश्चात् छोटे-छोटे लड्डू बनते हैं।

4- हरा चना मसाला:-
इस डिश को पूरियों के साथ परोसा जाता है। हरे चने को रात भर भिगोया जाता है। फिर इन्हें घी में जीरा तथा हरी मिर्च के साथ भून लिया जाता है।

5- घिया सब्जी:-
‘नहाय खाय’ के दिन घिया सब्जी बनाई जाती है तथा चावल के साथ परोसा जाता है। घी को शुद्ध घी एवं गंगाजल में मिट्टी के चूल्हे पर पकाया जाता है।

छठ पूजा के दौरान अनुष्ठान करते समय जरूर रखे इन चीजों का ध्यान

छठ पूजा को और खास बना देंगे ये टॉप 5 छठ गीत

घर में मनी प्लांट लगाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -