अरूणाचल प्रदेश में विधानसभा सील, होटल में चल रहा सत्र
अरूणाचल प्रदेश में विधानसभा सील, होटल में चल रहा सत्र
Share:

ईटानगर अरूणाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के मध्य विधानसभा को सील कर दिया गया था। विधानसभा सत्र राज्य के होटल में संचालित किया जा रहा है। विधानसभा के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रदेश के राज्यपाल द्वारा एक माह पहले शीतसत्र आमंत्रित किया गया था। राज्यपाल द्वारा विधानसभा के स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव रखने का आदेश भी पारित किया गया था। कांग्रेस द्वारा आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार अप्रत्यक्षरूप से सरकार गिराने का प्रयास करने में लगी है।  

केंद्र सरकार के इशारे पर सरकार गिराने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यपाल के पद का उपयोग सरकार के विरूद्ध किया जा रहा है। अरूणाचल प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस के विधायक बागी हो गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि विधायक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संपर्क में भी हैं। दोनों ही दलों के बीच तनाव व्याप्त है। प्रदेश के राज्यपाल द्वारा एक माह पूर्व शीतकालीन सत्र आमंत्रित किया गया था। राज्यपाल ने विधानसभा के स्पीकर को हटाए जाने का प्रस्ताव रखने के आदेश भी दिए गए थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर सरकार गिराने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यपाल के पद का उपयोग सरकार के विरूद्ध किया जा रहा है।

इस मामले को लेकर राज्यसभा में कांग्रेस सांसदों ने हंगामा किया। उनका आरोप था केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अरूणाचल प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार गिराने के प्रयास में लगी है। राज्यसभा में कांग्रेस के सांसदों ने हंगामा मचाने के साथ ही केंद्र की एनडीए सरकार का विरोध किया। उनका कहना था कि केंद्र साजिश कर अरूणाचल में राजनीतिक संकट के हालात पैदा कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भेंट की उन्होंने इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा यह भी कहा गया कि केंद्र का यह कदम अच्छा नहीं है। दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने संविधान की रक्षा का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधि राज्यपाल से असंवैधानिक कार्य करवाए जा रहे हैं। राज्यपाल ने ही विधानसभा का सत्र निमंत्रित किया। यह तो गलत है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -