गुजरात के नेताओं के बंदूक वाले वीडियो पर मचा बवाल
गुजरात के नेताओं के बंदूक वाले वीडियो पर मचा बवाल
Share:

नईदिल्ली। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया में धूम मचा दी है। साथ ही नेताओं के शस्त्र प्रदर्शन को लेकर, इस मामले में सवाल किए जा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ और इस मामले में दावा किया गया कि, वीडियो के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के नेता एक दूसरे को धमका रहे हैं। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि, दूसरी बार भाजपा के गुजरात में सत्ता में आने के बाद, इसे भाजपा नेताओं के सत्ता के मद में आना माना जा रहा है।

उक्त वीडियो में भाजपा के नेता रिवाॅल्वर के साथ दिखाई दे रहे हैं। जानकारी सामने आई है कि, सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को देखने के बाद दावा किया जा रहा है। दरअसल छबील पटेल ने चुनाव के दौरान, नरेंद्र जाड़ेजा जो कि अबडासा में तालुका सदस्य हैं। उनके विरोध में एक वीडियो जारी किया। उक्त वीडियो में छबील पटेल ने विरोधियों को बंदूक से मारने की धमकी तक दी।

छबील पटेल ने जब अपने दोनों हाथों से बंदूक का इशारा किया तो, छबील पटेल के विरोधी, अनिरूद्ध सिंह जाडेजा व नरेंद्र सिंह जाडेजा असली बंदूक दर्शाने लगे। इन दोनों ने छबील पटेल को उनके अंदाज़ में उत्तर दिया। गौरतलब है कि, गुजरात मेें भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का अंदरूनी विवाद ऐसे समय सामने आया जब, छबील पटेल गुट ने कहा कि विधानसभा चुनाव में लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए इस तरह का वीडियो जारी हुआ था।

नए साल में हल्की हो जाएगी आपकी जेब!

चुनावी बॉन्ड्स से रुकेगा राजनीतिक भ्रष्टाचार - अमित शाह

सेना के जवानों की शहादत पर बीजेपी सांसद का विवादित बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -