VIDEO! मुंबई पहुंचीं ड्रग्स केस में बरी हुईं क्रिसैन पेरीरा, एयरपोर्ट पर भावुक हुआ परिवार
VIDEO! मुंबई पहुंचीं ड्रग्स केस में बरी हुईं क्रिसैन पेरीरा, एयरपोर्ट पर भावुक हुआ परिवार
Share:

‘सड़क 2’ अभिनेत्री क्रिसैन पेरीरा जिन्हें कथित तौर पर अप्रैल में ड्रग्स मामले में फंसाया गया था। शारजाह में जेल बंद थीं। वह लगभग 4 महीने पश्चात् बृहस्पतिवार को मुंबई लौटी हैं। क्रिसैन 1 अप्रैल से शारजाह में थीं। 3 हफ़्तों से ज्यादा समय तक जेल में रहने के बाद, उन्हें जमानत दे दी गई और बाद में बरी कर दिया गया। मगर कानूनी प्रक्रियाओं की वजह से वह मुंबई नहीं लौट सकीं। अब जब वह मुंबई आईं तो उनके परिवार ने राहत की सांस ली।

क्रिसैन पेरीरा ने 27 दिनों तक जेल में रहने के पश्चात् बरी होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्रिसैन का कहना है कि वह बेगुनाह थीं तथा इसी बात ने उन्हें जेल में रहते पॉजिटिव रहने में सहायता की। मगर क्रिसैन का कहना है कि जिस प्रकार का एक्सपीरियंस उन्हें हुआ है, वह नहीं चाहतीं कोई भी ऐसे वक्त से गुजरे। सोशल मीडिया पर क्रिसैन का मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनका परिवार उन्हें देख रोते हुए उन्हें गले लगाते दिखाई दे रहा है। अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस के कानूनी सलाहकार ने बताया कि उन्हें भारत लौटने में इतना वक़्त क्यों लगा।

वकील ने कहा कि उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है मगर इमिग्रेशन कंसर्न के चिंता की वजह से वह देश नहीं छोड़ पा रही थीं। 12 जून को उसे आरोपों से मुक्त कर दिया गया तथा वह अपने परिवार के पास आने के लिए अपना पासपोर्ट वापस मिलने का इंतजार कर रही थीं। इससे पहले, उसका पासपोर्ट स्थानीय अफसरों द्वारा बरामद कर लिया गया था तथा उसका नाम ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया था। उनके UAE से बाहर निकलने पर भी रोक लगाई गई थी।

'चंद्रमुखी 2' से सामने आया कंगना रनौत का फर्स्ट लुक, अंदाज ने लूटा फैंस का दिल

रश्मिका मंदाना ने रचा ली गुपचुप शादी, खुद एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

लीक हुआ जवान के नए गाने का वीडियो, इस अंदाज में नजर आए शाहरुख-नयनतारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -