गाँधी या नायडू, कौन होगा देश का उप राष्ट्रपति ?
गाँधी या नायडू, कौन होगा देश का उप राष्ट्रपति ?
Share:

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव हेतु संसद में आज मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान प्रातः करीब 10 बजे प्रारंभ हुआ। इस दौरान विभिन्न दलों के आला नेताओं ने वोटिंग की। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू को प्रत्याशी बनाया गया है जबकि यूपीए और अन्य समर्थित विपक्षी दलों ने महात्मा गांधी के पौत्र गोपाल कृष्ण गांधी को अपना प्रत्याशी बनाया है।

इस चुनाव को लेकर गोपाल कृष्ण गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि एनडीए के प्रत्याशी और मेरे बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है यह तो संवैधानिक सिद्धांत की लड़ाई है। उन्होंने एनडीए के प्रत्याशी की सराहना करते हुए कहा कि वे अनुभवी हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना मतदान किया। जनता दल यूनाईटेड ने इस चुनाव में यूपीए के प्रत्याशी गोपाल कृष्ण गांधी के समर्थन की बात कही है।

उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। इस चुनाव के मतदान के लिए सांसदों हेतु विशेषतौर से तैयार कलम का उपयोग किया जाएगा। जिसके माध्यम से वे प्रत्याशियों को चुनेंगे। गौरतलब है कि मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होगा। वे दो बार इस पद पर निर्वाचित हुए हैं। आज होने वाले मतदान के बाद वोटो की गिनती आज ही होगी।

गोपालकृष्ण गांधी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे हैं। उपराष्ट्रपति के चुनाव हेतु संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित तथा नामित सदस्यों को मतदान का अधिकार होता है। वर्तमान समय में दोनों सदनों में सदस्यों की कुल संख्या 787 है लोकसभा में अभी 543 और राज्यसभा में 244 सदस्य हैं लोकसभा में दो सीट रिक्त हैं जबकि राज्यसभा में एक सीट रिक्त है लोकसभा के कुल 545 सदस्यों में भाजपा के 281 सांसद हैं जबकि भाजपा नीत राजग के कुल 338 सदस्य हैं वहीं, 243 सदस्यीय राज्यसभा में भाजपा के कुल 58 सदस्य हैं

जबकि अन्य  विपक्षी दल कांग्रेस के पास 57 सदस्य हैं। उपराष्ट्रपति के चुनाव हेतु निर्वाचन प्रक्रिया सीक्रेट बैलेट के माध्यम से अपनाई जाती है। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट करते हैं। अपनी पसंद को मार्क करने के लिए सांसद एक खास पेन का इस्तेमाल करते हैं। किसी दूसरे पेन से मार्क किए गए वोट को खारिज कर दिया जाता है। बैलेट पेपर में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का नाम होता है लेकिन इस पर किसी तरह का चुनाव चिह्न नहीं होता।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पहुंचेंगे गुजरात, बाढ़ पीड़ितों से करेंगे भेंट

शीर्ष पदों पर समान विचारधारा के लोग होने से, देश में दिखेगा बदलाव

उप राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व , आज पीएम मोदी एनडीए सांसदों को करेंगे सम्बोधित

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में गोपाल कृष्ण गांधी को समर्थन देगी आप

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -