नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर कहा है कि देर से ही सही, उन्हें भगवान ने सद्बुद्धि दी है। उन्होंने कहा कि राहुल ने अच्छी पलटी मारी। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में यह कहा था कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि महात्मा गांधी की हत्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का हाथ है।
राहुल गांधी द्वारा कोर्ट में कही गई इस बात के बाद नायडू ने राहुल पर हमला बोला है। नायडू के पूर्व संघ नेताओं ने भी राहुल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिये कहा था। आपको बता दें कि एक भाषण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने यह कहा था कि महात्मा गांधी की हत्या में संघ का हाथ है।
इसके बाद उन पर मानहानि का दावा लगाया गया था। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने हलफनामा देते हुये कहा था कि वे कभी नहीं बोले कि महात्मा गांधी की हत्या में संघ का हाथ था।
देश भक्त है संगठन
नायडू ने कहा है कि संघ ने हमेशा से ही देश भक्ति को बढ़ावा दिया है और वह देश भक्त संगठन है। किसी भी मौके पर संघ के कार्यकर्ता सेवा कार्य करने के लिये तत्पर रहते है। उन्होंने राहुल से यह भी कहा है कि उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिये।