महबूबा मुफ्ती के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे वैंकेया नायडू और जितेंद्र सिंह
महबूबा मुफ्ती के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे वैंकेया नायडू और जितेंद्र सिंह
Share:

श्रीनगर : जल्द ही जम्मू-कश्मीर में राज्य सरकार का गठन होने जा रहा है। पीपुल्स डेमोके्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी। उनका शपथ ग्रहण समारोह 4 अप्रैल को होगा। इसमें कई महत्वपूर्ण नेताओं के पहुंचने की संभावनाऐं हैं। दूसरी ओर भाजपा - पीडीपी गठबंधन की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू, जितेंद्र सिंह शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री के तौर पर डाॅ. निर्मल सिंह शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाऐंगे। इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती रविवार को जम्मू - कश्मीर में होंगी। यहां पर वे भाजपा के नेताओं के साथ मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर चर्चा करेंगी।

उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव शुक्रवार को पहुंचे और उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने दोनों ही दलों में समन्वय होने की बात भी कही। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -