चिकनगुनिया से कमजोर हो गई राजे
चिकनगुनिया से कमजोर हो गई राजे
Share:

जयपुर :  चिकनगुनिया की चपेट में आने वाली राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बहुत कमजोर हो गई है। उनका इलाज चल रहा है, बावजूद इसके वे कमजोरी महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री राजे ने यह जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। गौरतलब है कि राजे को चिकनगुनिया की बीमारी ने जकड़ लिया था।

चुंकि मामला मुख्यमंत्री से जुड़ा हुआ था, इसलिये चिकित्सकों ने दिन रात एक कर उनकी देखभाल की थी और इसके बाद उनकी बीमारी भी धीरे-धीरे ठीक होने लगी है। उन्होंने जानकारी दी है कि चिकनगुनिया ने उन्हें कमजोर बना दिया है। राजे ने उन लोगों भी धन्यवाद दिया है, जिन्होंने उनके स्वस्थ्य होने के लिये प्रार्थना की थी।

उन्होंने बताया कि उनके शरीर में कमजोरी और दर्द है, इसलिये किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकती। हालांकि उनका यह भी कहना था कि नियमित कामकाज करना उन्होंने शुरू कर दिया है। अभी उनका इलाज चल रहा है और चिकित्सकों ने उन्हें ज्यादा काम न करने की सलाह दी है।

राजस्थान में बदलेगी वसुंधरा की टीम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -