फिर से जानेमन के साथ नजर आएगा यह मुंडा
फिर से जानेमन के साथ नजर आएगा यह मुंडा
Share:

बॉलीवुड की दिलकश जोड़ियों में शुमार अभिनेता वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिस जो की जल्द ही अपनी फिल्म ढिशुम के बाद अब हमे जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'जुड़वा-2, में भी नजर आ सकते है। जी हां, बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' का सीक्वल बनाने की तैयारी चल रही है, जिसमें वरुण धवन के साथ साथ हमे जैकलीन के अलावा एक और अभिनेत्री नजर आने वाली है वह है अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, सुनने में आया है की 'जुड़वां-2' की कहानी सलमान खान की 'जुड़वां' (1997) को आधार बनाकर लिखी जा रही है।

जुड़वां में दो एक्टर और दो एक्ट्रेस थीं। इस फिल्म में भी ऐसा ही होगा। सलमान वाली भूमिका में वरुण होंगे। इस फिल्म में अभिनेत्री रंभा वाली भूमिका के लिए परिणीति को अप्रोच किया गया है।

परिणीति और वरुण इससे पहले फिल्‍म 'ढिसूम' के एक आईटम नंबर 'जानेमन आह...' में नजर आये थे. इस गाने में दोनों की कैमेस्‍ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -