माता वैष्णो देवी के दरबार में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, हर रोज इतने श्रद्धालु कर है दर्शन

माता वैष्णो देवी के दरबार में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, हर रोज इतने श्रद्धालु कर है दर्शन
Share:

श्रीनगर : माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी उछाल आया है। इन दिनों 30 से 35 हजार के करीब श्रद्धालु हर दिन माता के प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन कर रहे हैं। इससे धर्मनगरी के व्यापारियों के चेहरे पर खुशी की झलक रही है। दरअसल, गर्मी की छुट्टियां पड़ जाने के कारण वैष्णो माता के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। इस बीच शनिवार और रविवार को भक्तों की संख्या और बढ़ जाती है।

देश के इन राज्यों में अब भी जारी है लू का कहर, आगे ऐसा रहेगा मौसम

माता के दरबार में लगाते है हाजिरी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आसपास के राज्यों से लोग दो-तीन दिन की छुट्टी में दर्शन करने पहुंच जाते हैं। दूसरी बात, यह सीजन पर्यटकों का है। रियासत में जो भी घूमने आते हैं, उनमें से ज्यादातर पहले माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। फिर पटनीटॉप, श्रीनगर या कहीं अन्य पर्यटन स्थल का रुख करते हैं। 

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा, चार की मौत

रोज हो रहे है इतने पंजीकरण 

इसी के साथ पंजीकरण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को 36 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया था। जबकि रविवार शाम तक 35 हजार के करीब भक्त अपना पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। हालांकि देर रात को भी कक्ष के बाहर पर्ची कटाने के लिए लंबी कतार देखने को मिल रही थी।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढ़ेर

पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

रांची में जंगली हाथी के कुचले जाने से चार की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -