देश के इन राज्यों में अब भी जारी है लू का कहर, आगे ऐसा रहेगा मौसम
देश के इन राज्यों में अब भी जारी है लू का कहर, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Share:

नई दिल्ली : पुरे देश में भीषण गर्मी से लोग परेशान है. मौसम विभाग ने रविवार को अगले 48 घंटे तक उत्तर भारत के जमीनी इलाकों, मध्य और दक्षिण भारत में तेज लू जारी रहने की चेतावनी दी है। यानी दो दिन बाद ही राहत की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि धीमी पूर्वी हवाएं चलने से कुछ जगहों पर गर्म हवाओं में कमी के संकेत भी दिए हैं। 

पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

जमकर चल रही है लू की हवा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को भी उत्तर भारत लू की चपेट में रहा। राजस्थान के सीकर में लू की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। चूरू में जहां अधिकतम तापमान 48.9 डिग्री सेल्सियस रहा तो गंगानगर और बीकानेर में क्रमश: 48.6 डिग्री और 48.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के भिवानी में अधिकतम पारा 45.6 डिग्री, हिसार में 45 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। 

रांची में जंगली हाथी के कुचले जाने से चार की मौत

इसी के साथ राजधानी में अधिकतम पारा 42.5 डिग्री, चंडीगढ़ में 41.5 डिग्री सेल्यियस दर्ज हुआ। वहीं, पंजाब के पटियाला, लुधियाना और अमृतसर में क्रमश: 43 डिग्री, 43.6 और 43.8 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया। जम्मू में अधिकतम पारा 42.5 डिग्री दर्ज हुआ। भारत में मार्च से मई माह के बीच होने वाली प्री-मानसून बारिश सात साल बाद सबसे कमजोर रही है। इस साल अब तक प्री-मानसून के दौरान सिर्फ 99 एमएम पानी ही बरसा है जबकि पिछले साल 212 एमएम बारिश हुई थी।

केदारनाथ में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या देख, दर्शन के समय में किया गया बदलाव

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, टेंपो और कार की भिड़ंत में चालक समेत महिला यात्री की मौत

मुंबई के नालासोपारा की 25 दुकानों में भीषण आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -