केंद्रीय राज्य मंत्री बोले कुत्ते को पत्थर मारने पर जिम्मेदार नहीं है सरकार
केंद्रीय राज्य मंत्री बोले कुत्ते को पत्थर मारने पर जिम्मेदार नहीं है सरकार
Share:

नई दिल्ली : फरीदाबाद में दलितों को जिंदा जलाने की घटना के बाद विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का बयान सामने आया। इस बयान पर विवाद हो गया है। दरअसल उन्होंने अपने बयान में कहा कि यदि कोई अपने कुत्ते को पत्थर मार दे तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार थोड़ी है। उनके इस बयान पर नेताओं ने आपत्ती ली है। अब विपक्ष द्वारा उनकी निंदा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह कई बार विवादित बयान देने के मसले पर फंस चुके हैं। एक बार उन्होंने मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर दी तो दूसरी ओर साहित्यकारों को भी उन्होंने अय्याश कह दिया।

इस मामले में उन्होंने आरोप मढ़कर विवादों को तूल दे दिया। उन्होंने सेना में अपनी नौकरी और उम्र को लेकर सवाल उठाए थे। अब बल्लभगढ़ के मसले पर उन्होंने बयान देकर फिर से विवाद को जन्म दिया है। उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक ग्रामीण क्षेत्र में पूरे ही परिवार को जलाकर मारने की वारदात हुई। इस घटना में पीडि़त परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। अब ऐसे मामले में राजनीति तेज हो गई। जिस पर केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने अपना विवादास्पद बयान दिया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -