देहरादून में तेज़ बारिश, पिथौरागढ़-घाट एनएच बंद
देहरादून में तेज़ बारिश, पिथौरागढ़-घाट एनएच बंद
Share:

राजधानी देहरादून में शुक्रवार को देर रात हल्की बारिश हुई। जो कहीं-कहीं आज सुबह तक जारी रही। इसके बाद धूप निकल आई। दोपहर बाद देहरादून में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। ऋषिकेश में भी झमाझम बारिश ने तर कर दिया। उत्तरकाशी में यमुनोत्री घाटी में तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।वहीं  इससे पहले आज सुबह उत्तरकाशी जिले में बादल छाए रहे। इसके साथ ही यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सुचारू है। यमुनोत्री घाटी, नई टिहरी, रुद्रप्रयाग में रातभर बारिश हुई। यहां अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह भी बारिश हुई।

पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश हुई। नैनीताल में आज सुबह ओलावृष्टि भी हुई। हल्द्वानी में सुबह से समय बादल छाए रहे।दिल्ली बैंड के पास भारी मात्रा में मलबा आने से पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे बंद हो गया है। मैदानी क्षेत्रों से दूध, सब्जी और राशन लेकर आ रहे ट्रक घाट में ही फंसे हैं। मलबा हटाने के लिए जेसीबी और पोकलैंड लगाए गए हैं।वहीं, प्रदेश के कुछ पहाड़ी इलाकों में आज ओले गिरने और बिजली चमकने का अनुमान है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी भी चल सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जगह ओले गिर सकते हैं।

इसके अलावा कई इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने का भी अनुमान है। वहीं दूसरी ओर कई मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी भी दी है।मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश में इस तरह का मौसम बना रह सकता है। राजधानी दून समेत आसपास के ज्यादातर इलाकों में भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही तेज आंधी चल सकती है।

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, इनामी नक्सली की जीवन लीला हुई समाप्त

क्या खाड़ी देशों से वापस आ पाएंगे भारतीय ?

कोरोना से हर मरीज हो सकता है ठीक, इस थैरेपी को मिली हरी झंडी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -