उत्तरखंड में बिगड़ सकता है मौसम का मिज़ाज़
उत्तरखंड में बिगड़ सकता है मौसम का मिज़ाज़
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के 5 जिलों में रविवार को हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम मंत्रालय के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। साथ ही हल्का हिमपात होने की भी संभावना है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने वाला है। 

वही, बदरीनाथ धाम में बीते कुछ दिनों से ठंड बढ़ चुकी है। रात के वक़्त यहां का तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है, जिससे धाम के नजदीक कई जगह पर पाला जमने लगा है। खासकर सुबह और सांय को धाम में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। धाम में कई स्थानों पर पौधों के ऊपर जमा पाला बेहद आकर्षक लग रहा है। 

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी: उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में एक हफ्ते के बीच ठंड और फ्लू का खतरा अधिक रहेगा। मौसम मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से ठंड से बचाव करने की मांग की है। मौसम मंत्रालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आजकल दिन और रात के (अधिकतम व न्यूनतम) तापमान में 18 डिग्री से अधिक का अंतर बना हुआ है। जंहा यह भी कहा जा रहा है कि विशेषकर मैदानी क्षेत्रों में अंतर 18 डिग्री से भी ज्यादा है। शुक्रवार को भी तापमान में 18.8 डिग्री का अंतर रिकॉर्ड किया गया। ऐसी स्थिति में ठंड लगने और फ्लू के फैलने का खतरा और भी बढ़ चुका। जिसकों देखते हुए मौसम मंत्रालय ने लोगों से ठंड से बचाव करने को कहा है। 

चाय पीने गए युवक पर चली गोली, ये है पूरा मामला

फ्लिपकार्ट के गोदाम में हुई लाखों की लूट, चंद सेकंड में हाथ साफ कर गए चोर

बिहार: RLSP उम्मीदवार रमेश कुशवाहा पर हुआ हमला, चलाई गई गोली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -