राज्य स्थापना दिवस पर आज हल्द्वानी में होगा विशाल समारोह, सीएम धामी होंगे शामिल
राज्य स्थापना दिवस पर आज हल्द्वानी में होगा विशाल समारोह, सीएम धामी होंगे शामिल
Share:

देहरादून: बुधवार को प्रदेश स्थापना दिवस पर हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में विशाल समारोह आयोजित होगा। समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर 8 शहीदों के परिजनों, प्रदेश आंदोलकारियों तथा अन्य व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। 

ये होंगे कार्यक्रम:
- नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
- आपदा के शिकार व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 
- रोजगार मेला तथा मंडल स्तर की विकास प्रदर्शनी लगेगी।
- खटीमा एवं नैनीताल जिले के 8 जवानों के परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा। 
- कुमाऊं के 3297 स्वयं सहायता समूह को चेक वितरित किए जाएंगे। 
- प्रदेश आंदोलनकारियों को पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया जाएगा। 
- आपदा में सराहनीय काम करने वाले सेना की 14 डोगरा बटालियन, NDRF तथा SDRF के सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। 
- आपदा में साहसिक काम करने वाली टीमों के टीम लीडरों को सम्मानित किया जाएगा। 

आर्मी के हेलीपैड पर उतरेंगे सीएम:-
कलेक्टर धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सीएम दोपहर 12:15 बजे आर्मी के हेलीपेड पर उतरेंगे। यहां से वह कार से सीधे स्टेडियम पहुंचेंगे। दोपहर 2:50 बजे सीएम आर्मी हेलीपैड से खटीमा के लिए उड़ान भरेंगे। 

वही इसके साथ ही उत्तराखंड प्रदेश के 21 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कल देहरादून पुलिस लाइन मैदान में रैतिक परेड समारोह का आयोजन किया गया था। इस के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई घोषणाएं की थी। वहीं, मुख्यमंत्री ने प्रदेश आंदोलनकारियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश निर्माण में योगदान देने वाले शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड निरंतर प्रगति की तरफ बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का इसमें पूरी मदद रही है। केंद्र से विकास कार्यों के लिए 1 लाख करोड़ की सहायता की गई है। योजना है कि राज्य के दूरस्त इलाको को 2025 तक लिंक मार्ग से जोड़ा जा सके। जिससे पहाड़ों में भी विकास की बयार बह सके। सीएम ने कहा कि सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि पहाड़ की जवानी तथा पानी दोनों पहाड़ के काम आए।

हत्या या आत्महत्या ? सिंघु बॉर्डर पर रहस्यमयी हालत में मिला 'किसान' का शव

छठ घाट पर नहाते समय डूबने से 4 बच्चों की मौत, महापर्व पर उजड़े 4 घरों के चिराग

जिन 'कर्नल जहीर' को 50 साल से खोज रहा पाकिस्तान, उन्हें भारत में मिला पद्मश्री सम्मान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -