आज से विधानसभा क्षेत्र में होगी भाजपा की वर्चुअल कांफ्रेंस
आज से विधानसभा क्षेत्र में होगी भाजपा की वर्चुअल कांफ्रेंस
Share:

प्रदेश भाजपा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून (मंगलवार) से सभी विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल कांफ्रेंस का आयोजन करेगी। ये कांफ्रेंस 26 जून तक चलेंगी। वहीं इन्हें प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, अन्य सांसद, प्रदेश सरकार के मंत्री व केंद्रीय पदाधिकारी संबोधित करेंगे। वहीं सोमवार को प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को वर्चुअल कांफ्रेंस के संबंध में निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को टिहरी सुबह 11 बजे और विकासनगर के कार्यकर्ताओं को शाम 4 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री शाम 5 बजे चकराता के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री व कार्यक्रमों के प्रभारी राजेंद्र भंडारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर कई आयोजन हो रहे हैं। इस क्रम में प्रदेश में सभी विधानसभा क्षेत्रों में वर्चुअल कांफ्रेंस आयोजित की जा रही हैं। इन कांफ़्रेंस में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करने वालों में पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, उत्तराखंड के सांसद, प्रदेश सरकार के मंत्री, केंद्रीय सचिव तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश महामंत्री आदि शामिल हैं।  

आपकी जानकारी के लिए बता दें की भंडारी के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने वीडियो कांफ़्रेंस के माध्यम से विधानसभा कांफ़्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने वाले पदाधिकारियों से चर्चा की और उन्हें इस संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया।आपकी जानकारी के लिए बता दें की कांफ़्रेंस में मोदी सरकार की उपलब्धियों, राज्य सरकार के विकास कार्यों व कोरोना पर मुख्य चर्चा होगी। वहीं कांफ़्रेंस का समय एक घंटा रखा गया है। इसमें पहले चालीस मिनट संबोधन व शेष बीस मिनट कार्यकर्ताओं के प्रश्नों के उत्तर के लिए रखे गए हैं। इन कांफ़्रेंस के संयोजक संबंधित भाजपा विधायक होंगे। वहीं जहां भाजपा विधायक नहीं हैं, वहां जिलाध्यक्ष संयोजन करेंगे।

जम्मू कश्मीर: आतंक के खात्मे में जुटी इंडियन आर्मी, पुलवामा एनकाउंटर में ढेर किए दो दहशतगर्द

ट्रोल्स को जवाब देने के लिए सोनाक्षी ने शेयर किया वीडियो, कहा- 'सिर्फ एक ही विनर है और वह मैं हूं'

SBI में खाता खुलवाना हुआ बिलकुल आसान, बिना कागज़ात के महज 5 मिनिट में खुल जाएगा अकाउंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -