उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र सिंह पहुंचे रांची
उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र सिंह पहुंचे रांची
Share:

रांची। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रांची का दौरा किया। वे अपने परिवार के साथ रांची पहुंचे थे। उन्होंने झारखंड के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के अपनेपन को लेकर सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के स्नेह ने मुझे मुख्यमंत्री बना दिया। झारखंड में होने वाले विकास कार्यों की भी उन्होंने सराहना की।

विमानतल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत का सांसद महेश पोद्दार, संजय सेठ, रामकुमार पाहनन, नवीन जायसवाल, हेमंत दास, सुबोध सिंह गुड्डू, मनोज मिश्रा, बजरंग वर्मा, बसंत दास, उपेंद्र रजक समेत बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। यहां से वे स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की आज झारखंड के मु ख्यमंत्री रघुवर दास से भेंट होगी। त्रिवेंद्र सिंह रावत का भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने झारखंड में स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जो प्रेम दिया उसे लेकर वे झारखंड आने से खुद को रोक नहीं पाए। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने झारखंड की मौजूदा राजनीतिक हालत तथा सदानों की उपेक्षा विषय पर चर्चा भी की।

MP : ऑनलाइन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड BJP नेता पकड़ाया, 9 गिरफ्तार

तमिलनाडु की राजनीति में हलचल, पन्नीरसेल्वम कर सकते हैं भाजपा से गठबंधन

BJP के लिए हर मुस्लिम, आतंकवादी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -