सर्वे का दावा : पंजाब, उत्तराखंड यूपी में बनेगी BJP सरकार
सर्वे का दावा :  पंजाब, उत्तराखंड यूपी में बनेगी BJP सरकार
Share:

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तरप्रदेश्, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। तारीखों की घोषणा के ही साथ विभिन्न दलों ने अपने चुनाव प्रचार का कार्य तेज़ कर दिया है। इतना ही नहीं विभिन्न दल अपने अपने प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। ऐसे में पंजाब, उत्तरप्रेश, गोवा आदि राज्यों में सरकार गठन को लेकर सर्वे भी किया गया है।

दरअसल यह सर्वे इंडिया टुडे एक्सिस द्वारा किया गया है जिसमें कहा गया है कि उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल सकता है तो दूसरी ओर उत्तराखंड में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बहुमत मिलने की उम्मीद है। पंजाब में सत्ताधारी अकाली दल के ही साथ भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन के तहत लगातार तीसरी बार सरकार बनने की उम्मीद है। इतना ही नहीं इंडिया टुडे ऐक्सिस के सर्वे के अनुसार उत्तरप्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल सकता है।

किए गए सर्वे के तहत स्थिति राज्यवार कुछ इस तरह से देखी जा सकती है।

पंजाब में बनेगी अकाली सरकार

हालांकि पंजाब राज्य को लेकर यह माना जा रहा है कि इस बार अकाली दल का कोई चांस नहीं है लेकिन ऐसा सर्वे नहीं मान रहा है। पंजाब में कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है तो आम आदमी पार्टी अपनी संभावना तलाश रही है लेकिन इसके बाद भी सर्वे में कहा गया है कि पंजाब राज्य में एक बार फिर अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार तीसरी बार निर्वाचित होकर आ सकती है।

उत्तराखंड में मिल सकती है 43 सीट

दरअसल उत्तराखंड को लेकर एबीपी न्यूज़ ने लोकनीति और सीएसडीएस के साथ सर्वे किया जिसके अनुसार करीब 70 सीट वाले उत्तराखंड राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार बना सकेगी। इस सर्वेग् में कहा गया है कि भाजपा यहां पर 35 से 43 सीट हासिल करेगी। इतना ही नहीं उत्तराखंड में करीब 40 प्रतिशत समर्थक भाजपा के हैं। ऐसे में भाजपा को यहां अच्छी सफलता मिल सकेगी। कांग्रेस के खाते में 33 प्रतिशत मद मिलने की संभावना भी है।

 यूपी में खिलेगा कमल

इंडिया टुडे एक्सिस के सर्वे में जिस तरह की जानकारी सामने आई है उसमें कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार का व्यापक असर होगा। पार्टी के खाते में करीब 206 से 216 सीटें मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि कुल मतदाताओं में लगभग एक तिहाई मतदाताओं का समर्थन हासिल हो सकता है। एबीपी न्यूज़ लोकनीति सीएसडीएस के सर्वेग् ने कहा कि उत्तरप्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की उम्मीद थी। उत्तरप्रदेश में करीब 403 सीट पर 7 चरण में चुनावों का आयोजन होना है। इसके परिणाम 11 मार्च को आने हैं।

SOURCE

5 राज्यों में चुनाव का ऐलान, शुरू होगा राजनीति

अब नागालैंड में चुनाव लड़ेंगी ये हसीना, जानिए

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -