दो बसपा कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
दो बसपा कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share:

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के अंतर्गत आने वाले नन्दगंज थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों की हत्या से हड़कंप मच गया है। सिरगीथा इलाके में विजय राम और प्रद्युम्न राम को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेने देने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, विजय यादव की आयु लगभग 45 वर्ष थी, वे बसपा के सेक्टर अध्यक्ष थे। जबकि  उनके छोटे भाई प्रद्युम्न यादव पार्टी के वर्कर थे। दोनों भाई सिरगीथा बाजार में साइकिल की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम दोनों भाई दुकान बंद करके अपने घर वापस आ रहे थे, तभी बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोग गोली की आवाज सुनकर जमा हो गए और पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रद्युम्न को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

इस गोलीकांड पर बसपा के जिलाध्यक्ष गुड्डू राम ने कहा कि गत वर्ष 14 अप्रैल को कुछ बदमाशों ने दोनो भाइयों की साइकिल की दुकान जला दी थी। बाद में दोनों पक्षों में कुछ रकम की लेन-देन को लेकर समझौता कराया गया था, किन्तु दूसरे पक्ष की तरफ से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इससे दोनों भाई परेशान थे। वहीं पुलिस ने कहा कि दो मृतकों के परिजनों ने 2 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है।

ISL 6: आज घर में नॉर्थईस्ट की मेजबानी करेगा जमशेदपुर

पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने की ख़ुदकुशी, ससुराल वालों पर मामला दर्ज

शौहर ने बीवी से कहा- 'अब्बा जवान है उन्हें खुश रखना तुम्हारा फर्ज है' और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -