मुस्लिम महिला को गणेश पूजा करते देख भड़के कट्टरपंथी, दी धमकी, कहा- वही हुक्म होगा, जो...
मुस्लिम महिला को गणेश पूजा करते देख भड़के कट्टरपंथी, दी धमकी, कहा- वही हुक्म होगा, जो...
Share:

अलीगढ़: इन दिनों पूरे देश में गणेश जन्मोत्सव की धूम मची हुई है, तो वहीं उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गणेश पूजा को लेकर विवाद पैदा हो गया है। दरअसल, यहाँ एक मुस्लिम महिला भगवान गणेश की पूजा करने के चलते कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई है। मुस्लिम महिला और उसके परिवार को अब कट्टरपंथियों द्वारा फतवा जारी किए जाने की धमकियाँ दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ की रूबी आसिफ खान को फतवा जारी करने की धमकी दी गई है। 

बता दें कि, रूबी ने अपने घर में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की है। इसलिए कट्टरपंथी मौलवी-मौलाना उनपर भड़क गए हैं। फतवा मोबाइल सर्विस देवबंद के अध्यक्ष मुफ्ती अरशद फारुकी की तरफ से इसे लेकर एक वीडियो भी जारी किया गया है। इस वीडियो में मुफ्ती अरशद फारुकी ने गणेश को हिंदुओं का बड़ा देवता बताते हुए कहा है कि गणेश जी को अक्ल और इल्म (ज्ञान) का खजाना माना जाता है। शादी विवाह की रुकावट दूर करने के लिए गणपति बप्पा की पूजा की जाती है। जहां तक इस्लाम का मुद्दा है, तो इस्लाम केवल अल्लाह की पूजा, अल्लाह की परस्ती सिखाता है। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि जो यह बात मानता है, वह मुस्लिम है। यह दो टूक फैसला और दो टूक बात है।

मुफ्ती अरशद फारुकी ने वीडियो में ये भी कहा है कि यदि कोई इसकी खिलाफत करता है, तो वह अपने मजहब की खिलाफत करता है। उसके लिए वही हुक्म जारी होगा, जो हुक्म  इस्लाम और मजहब की खिलाफत करने पर होता है। यह दो बातें बिल्कुल स्पष्ट हैं। बता दे कि, मुफ़्ती फारूकी ने जिस हुक्म की बात कही है, वो बहुत हद तक 'सर तन से जुदा' वाला हुक्म ही है, क्योंकि इस्लाम में मजहब की खिलाफत करने वाले की सजा मौत ही है। ऐसा कई मुस्लिम स्कॉलर पहले भी कह चुके हैं। 

वहीं,  अपने खिलाफ फतवा जारी किए जाने की धमकी पर रूबी आसिफ खान ने कहा है कि मैं हिंदू देवी-देवताओं की पूजा शुरू से करती आई हूं। घर में 7 दिन के लिए गणपति जी की स्थापना की है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि जो भेदभाव करना चाहते हैं, वे खुद मुस्लिम नहीं है। रूबी ने आगे कहा कि जो इस प्रकार की बातें करते हैं, वे जिहादी लोग हैं। फतवा जारी करते हैं। यह जानते नहीं हैं कि सही क्या है और गलत क्या है, इन्हें बस बोलना है। उन्होंने यह भी कहा कि यह (मुफ्ती अरशद फारुकी) सच्चे मुस्लिम होते तो यह इस तरह की बात नहीं करते। रूबी ने कहा कि मैं चाहती हूं कि सभी में एकता रहे, हिंदु-मुस्लिम में कोई भेदभाव न रहे।

अब एक साथ 2 कोर्स कर सकेंगे छात्र.., जानिए UGC की नई गाइडलाइन्स में क्या-क्या सुविधा ?

जुर्म की हसीना.., यूपी पुलिस ने जब्त की 'लेडी डॉन' की 2 करोड़ की संपत्ति

बदायूँ स्थित जामा मस्जिद के प्राचीन शिव मंदिर होने का दावा, कोर्ट में सबूत भी पेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -