65 वर्षीय कैदी शाहिर अली ने अपने प्राइवेट पार्ट पर चढ़ा ली अंगूठी, हालत बिगड़ी तो पहुंचा अस्पताल
65 वर्षीय कैदी शाहिर अली ने अपने प्राइवेट पार्ट पर चढ़ा ली अंगूठी, हालत बिगड़ी तो पहुंचा अस्पताल
Share:

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक बुजुर्ग कैदी ने ऐसी शर्मनाक हरकत की, जिससे उसी की जान मुश्किल में पड़ गई। दरअसल, शुक्रवार रात लगभग 12 बजे कैदी ने अपने हाथ की अंगुली से अंगूठी निकालकर अपने प्राइवेट पार्ट पर चढ़ा ली। इसके बाद कैदी की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। अभी भी कैदी की हालात गंभीर बनी हुई है। पूरा मामला फिरोजाबाद जिला जेल का है।

जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी निवासी एक 65 वर्षीय कैदी शाहिर अली, हत्या के जुर्म में सजा काट रहा है। 31 अगस्त 2013 को इटावा जेल प्रशासन ने उसे फिरोजाबाद जिला कारागार में शिफ्ट किया था। तब से वह जिला कारागार में कैद है। शुक्रवार रात उसने अपने प्राइवेट पार्ट पर अंगुली में पहने जाने वाली रिंग चढ़ा ली, इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी जेल में कैद अन्य बंदियों को हुई तो उन्होंने जेल प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी। फिलहाल कैदी का उपचार चल रहा है।

इस संबंध में जिला जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि शाहिर अली हत्या के मामले में जिला जेल में सजा काट रहा है। शुक्रवार की देर रात उसने अपने प्राइवेट पार्ट पर अंगूठी चढ़ा ली थी, तो उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी बंदियों से मिलने के बाद इलाज के लिए आगरा भेजा गया है।

भारतीय वायुसेना होगी और भी ताकतवर, आज बेड़े में शामिल होंगे मेड इन इंडिया लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर

पंजाब से दो पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, ड्रोन से मंगाते थे हथियार

मुलायम यादव की सेहत में कोई सुधार नहीं, मोदी-योगी ने अखिलेश से जाना हालचाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -