आगरा से किडनैप हुआ बच्चा मथुरा में मिला, चौकीदार बनकर आया था मोहसिन और...
आगरा से किडनैप हुआ बच्चा मथुरा में मिला, चौकीदार बनकर आया था मोहसिन और...
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा से 22 नवम्बर 2022 को लापता हुआ ढाई साल का बच्चा मथुरा से बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने वृंदावन के रहने वाले आरोपी मोहसिन उस्मानी को अरेस्ट किया है। मोहसिन ही बच्चे को किडनैप कर मथुरा ले गया था। मोहसिन ने एक महिला के घर में बच्चे को छिपा रखा था। इस महिला को वह अपनी ‘बहन’ बता रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अब यह पता लगा रही है कि कहीं ये लोग किसी गिरोह से तो जुड़े हुए नहीं हैं। जनकारी के अनुसार, आगरा के शाहगंज इलाके में जय प्रकाश अपनी पत्नी और 2 बच्चों संग रहते हैं। यहाँ वे किराने की दुकान चलाते है। घटना वाले दिन उनका बेटा मयंक घर के बाहर से खेलते हुए लापता हो गया। उन्होंने आसपड़ोस में बच्चे के बारे में पूछा। इसी दौरान एक दुकानदार ने बताया कि एक शख्स चॉकलेट दिलाकर बच्चे को अपने साथ ले जा रहा था, यह उन्होंने देखा है। परिजनों ने घटनास्थल के CCTV फुटेज देखे, तो उन्हें एक व्यक्ति बच्चे को ई रिक्शा में ले जाता नज़र आया। उसने लाल शर्ट पहन रखी थी और सिर पर गमछा बाँधा हुआ था।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे की खोजबीन शुरू की। ई रिक्शा जिस रास्ते से निकला, वह स्टेशन की ओर जाता था। इसलिए उस जगह को खास तौर पर खँगाला गया। पुलिस ने बच्चे की तस्वीरों को सोशल मीडिया के साथ आसपास के थानों को भी भेज दी थी। बच्चे कि तलाश में पुलिस वृन्दावन पहुँच गई। यहाँ से मोहसिन को अरेस्ट कर लिया गया। मोहसिन ने बच्चे को अपनी ‘बहन’ के पास मथुरा में रखने के बारे में बताया। पुलिस ने इस घर घर पर रेड मारकर बच्चे को बरामद कर लिया।

रिपोर्ट के अनुसार, मोहसिन जिस महिला को बहन बता रहा था, उसने बताया कि मोहसिन कुछ दिनों पहले तक उसके पड़ोस में किराए पर रहता था। मोहसिन ने मयंक को अपना बच्चा बताकर उसके पास छोड़ दिया था। यह भी बताया जा रहा है कि आगरा के जिस इलाके से बच्चे को किडनैप किया गया था, वहाँ मोहसिन चौकीदार बन कर आया था।

 राजस्थान: दहेज के कारण 30 वर्षीय महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

पिकअप वैन में भरकर ले जा रहे थे गोवंश, पुलिस एनकाउंटर में सिराज-जबीउल्लाह सहित 4 गिरफ्तार

लड़कियों ने बनाया लड़कों को ड्रीम गर्ल का 'आयुष्मान खुराना', जानिए पूरा मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -