समोसा खाने के बाद अस्पताल पहुंचे एक के बाद एक 150 लोग, मचा हड़कंप
समोसा खाने के बाद अस्पताल पहुंचे एक के बाद एक 150 लोग, मचा हड़कंप
Share:

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के किदवाई नगर इलाके में उस वक़्त हड़कम्प मच गया। जब मोहर्रम की मजलिस से प्रसाद खाकर लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, देर रात मजलिस खत्म होने के बाद तवर्रुख (प्रसाद) के तौर पर समोसे बांटे गए थे, जिसको खाने के बाद लोग की तबियत बिगड़ गई। लगभग 50 लोगों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

समोसे खाने के बाद लोग जैसे ही घर लौटे उनकी हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते मजलिस में गए बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों की बिगड़ती हालत देखकर सभी को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग 150 लोगों को एक साथ अस्पताल में पहुंचने से अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। मरीजों की तादाद बढ़ती देख खुद CMS ने आकर इमरजेंसी की बागडौर संभाली और मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सकों की एक पूरी टीम लगाई गई।

वहीं डॉक्टरों ने कुछ कम बीमार लोगों को प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया, बाकी लोगों को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। फिलहाल 150 लोगों में से लगभग 50 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं अधिकारी इस मामले की जांच की बात कह रहे हैं, उनका कहना है कि ये गंभीर मामला है।

SBI ने अपने ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी, 1 अक्टूबर लागू हो सकता है नया नियम

पहली बार NDRF में शामिल होंगी महिला कर्मी, बनाई जाएंगी 4 नई बटालियन

तेल की कीमतों में बढ़त को लेकर आरबीआई ने जताई यह आशंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -