पहली बार NDRF में शामिल होंगी महिला कर्मी, बनाई जाएंगी 4 नई बटालियन
पहली बार NDRF में शामिल होंगी महिला कर्मी, बनाई जाएंगी 4 नई बटालियन
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) आने वाले एक साल में अपनी नई बटालियनों में महिलाओं को शामिल करेगा। केंद्र सरकार ने  2018 में देश की NDRF बटालियनों में महिला दलों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा था। NDRF के महानिदेशक एस एन प्रधान ने कहा कि इससे पहले, हमारे पास महिलाओं के लिए बैरक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। किन्तु, अब हम उन्हें शामिल करने की स्थिति में हैं और हमने महिला ऑपरेटरों को बुलाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है।

प्रधान यहां से 55 किमी दूर हरिनघाटा में NDRF मुख्यालय परिसर की दूसरे बटालियन का उद्घाटन के लिए हाल में पश्चिम बंगाल गए हुए थे। यहां उन्होंने कहा कि हमने केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि कुछ महिला कर्मियों को नई चार बटालियनों के लिए भेजा जाना चाहिए। यह एक साल के अंदर होना चाहिए। NDRF की 12 बटालियनों के अलावा चार नई बटालियन होंगी और उनका आधार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली क्षेत्र में होगा। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि NDRF एक विशेष बल है जिसका गठन वर्ष 2006 में किया गया था। यह बल प्राकृतिक आपदा और मानवजनित हादसों अथवा संकटपूर्ण परस्थितियों के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

तेल की कीमतों में बढ़त को लेकर आरबीआई ने जताई यह आशंका

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर सकती यह ऐलान

डिस्कॉम को लग सकता है बड़ा झटका, जाने कारण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -