उत्तर प्रदेश: फार्महाउस में ले जाकर महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: फार्महाउस में ले जाकर महिला के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: हैदराबाद और उन्नाव में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के बाद देश भर में आक्रोश है, लोग आरोपियों के लिए सख्त कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस तरह के मामलों में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है, ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। यूपी के बाराबंकी में एक महिला को अपने फार्म हाउस पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना रामनगर क्षेत्र के बदोसराय मार्ग स्थित एक फार्म हाउस में हुई। पुलिस के अनुसार, यह फार्म हाउस लखनऊ में चिनहट क्षेत्र के रहने वाले बनवारीलाल यादव का है। बनवारीलाल ने फार्म हाउस में राइस मिल भी लगा रखी है। बुधवार रात आठ बजे बाराबंकी के एक लड़के ने पीआरवी को फोन कर सूचना दी कि उसकी कालोनी में एक महिला को एसयूवी सवार फार्महाउस मालिक ले गया है। उसके साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ कर रहा हैं।

मौके पर पीआरवी पहुंची तो फॉर्महाउस मालिक बनवारी लाल और महिला के बीच कहासुनी हो रही थी। इस पर पुलिस ने फार्म हाउस मालिक को हिरासत में और उसकी एसयूवी को जब्त कर लिया। पुलिस की पूछताछ में फार्म हाउस मालिक ने महिला से जान पहचान होने की बात कहने लगा। रामनगर प्रभारी केके मिश्रा का कहना है कि महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी बनवारीलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्तरप्रदेश: पिस्तौल के बल पर कार सवारों से लुटे ढाई लाख, विरोध करने पर मारी गोली

फंदा लगाकर युवती ने दे दी जान

पत्नी के मरते ही युवक ने की दो शादियां की, दोनों ने दिया धोखा और...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -