फेसबुक पर अनजान युवक से दोस्ती करना लड़की को पड़ा महंगा, हुआ कुछ ऐसा...
फेसबुक पर अनजान युवक से दोस्ती करना लड़की को पड़ा महंगा, हुआ कुछ ऐसा...
Share:

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में फेसबुक पर एक लड़की और लड़के के बीच पहले दोस्ती हुई, फिर धीरे धीरे दोनों के बीच करीबियां बढ़ने लगी। इसके बाद जो लड़के ने किया इसके लिए उसे और उसके दोस्त को सलाखों के पीछे जाना पड़ा। कानपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आई एक लड़की की दोस्ती फेसबुक पर कल्याणपुर के ऑटो पाट्र्स कारोबारी शुभम गुप्ता से हो गई। 

इसके बाद लड़का उसे बहला-फुसलाकर गंगाबैराज ले गया और वहां चमनगंज के रहने वाले इफ्तिखार के साथ मिलकर उन्होंने लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर लड़की से पैसे मांगना चालू कर दिया। पहले तो लड़के में 1 लाख रुपए की मांग की, जब लड़की ने 1 लाख रुपए दे दिए तो लड़के ने फिर से 5 लाख रुपए की मांग रख दी।

लड़के की धमकी से परेशान होकर लड़की ने पूरा किस्सा अपनी बड़ी बहन को बताया। पीड़िता की बड़ी बहन प्रतापगढ़ में ग्वालटोली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहती है, वो पेशे से शिक्षिका है। उसने अपनी छोटी बहन के साथ पुलिस थाने पहुंच कर लड़के और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज करवाया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के और उसके दोस्त दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

बैग में छिपा रखा था लाखों का लाल चन्दन, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुआ युवक

लड़की को WhatsApp पर भेजता था अश्लील तस्वीरें, फिर एक दिन ....

पति पत्नी को उतारा मौत के घाट, अर्धनग्न लाश मिलने पर उठे सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -