लखनऊ: जानकी मंदिर आश्रम में साध्वी के साथ सामूहिक बलात्कार, 4 दरिंदे फरार
लखनऊ: जानकी मंदिर आश्रम में साध्वी के साथ सामूहिक बलात्कार, 4 दरिंदे फरार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के जानकी मंदिर आश्रम में एक साध्वी को नशीला पदार्थ खिलाकर चार साधकों द्वारा उनके साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर साध्वी को प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। यह आरोप लगाते हुए साध्वी ने गोमतनगर थाने में चारों साधकों के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा है कि आश्रम के महंत से शिकायत करने पर उन्होंने आरोपितों का ही पक्ष लिया और कहा कि यहां रहना है तो यह सब सहना पड़ेगा। 

ADCP पूर्वी का कहना है कि साध्वी के आरोपों की छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपितों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जायेगी। मूल रूप से प्रयागराज के करछना की निवासी साध्वी ने पुलिस को बताया है कि वह पहले मथुरा के रुकमणि बिहार आश्रम में रहती थी। एक साल पहले वह प्रयागराज में माघ मेले में आई थी। यही पर उनकी मुलाकात एक साधिका से हुई थी। साधिका ने उसे बताया था कि वह गोमतीनगर स्थित जानकी मन्दिर से आई है। मेला खत्म होने तक दोनों के बीच अच्छी मित्रता हो गई थी। सावन के महीने में यह साधिका वृंदावन स्थित रुकमणि बहार आश्रम में आयी थी। यहां 20 दिन वह साध्वी के साथ रही थी। इसी दौरान साधिका ने उसे बताया था कि जानकी मन्दिर आश्रम के महंत हनुमान दास ने उसे अपने आश्रम आने को कहा है। उसके कई बार कहने पर वह लखनऊ इस आश्रम में आकर रहने लगी थी। 4 अक्टूबर को यह साधिका, भाई की तबीयत खराब होने की बात कहकर वाराणसी चली गई थी। 

पीड़िता का इल्जाम है कि साधिका के वाराणसी जाने के बाद 4 अक्टूबर को ही साधक दुर्वासा ने खाने में नशीला पदार्थ दे दिया था। आरोप है कि उसके बेसुध होने पर दुर्वासा के साथ छोटे मौनी, बड़े मौनी और मनमोहन दास ने बलात्कार किया। देर रात होश में आने पर साधिका ने खुद को निर्वस्त्र पाया। वहीं चारों आरोपित भी खड़े हुए थे। उसने शोर मचाने का प्रयास किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।  पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने महंत हनुमान दास से इन चारों की शिकायत की तो उसकी बात नहीं सुनी गई। 

पीड़िता के अनुसार, महंत ने आरोपितों का बचाव करते हुए कहा कि यहां रहना है तो सब सहना पड़ेगा। आरोपियों ने साध्वी को धमकी दी थी कि शिकायत करने पर उसे मार डाला जाएगा। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दिनेश चन्द्र मिश्र ने बताया कि चार अक्टूबर की घटना की अब रविवार को शिकायत मिली है। आरोपित आश्रम में नहीं मिले हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है। 

बेटी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को दे दी मौत, वजह सुनकर सन्न रह जाएंगे आप

451 प्रकरणों में जब्त 90 लाख रुपये की मदिरा को किया नष्ठ

5 साल की बेटी ने नहीं मानी बात, तो शख्स ने चाकू घोंपकर कर दिया माँ का ये हाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -