यूपी चुनाव में कांग्रेस ने अकबरी बेगम को दिया टिकट, बेटे सुलेमान ने पुलिस पर चलाई थी गोली
यूपी चुनाव में कांग्रेस ने अकबरी बेगम को दिया टिकट, बेटे सुलेमान ने पुलिस पर चलाई थी गोली
Share:

लखनऊ: वर्ष 2019 में हुए नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी दंगों में पुलिसकर्मी को गोली मारने के आरोपित बिजनौर के सुलेमान की माँ अकबरी बेगम को कांग्रेस पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से सुलेमान की जान चली गई थी। हालांकि, कागज़ातों की जाँच के बाद अकबरी बेगम के पर्चे को ख़ारिज कर दिया गया है। नामांकन ख़ारिज होने के पीछे कारण कागज़ातों पर प्रदेश अध्यक्ष के दस्तखत न होना बताया जा रहा है। अकबरी बेगम के बेटे शुऐब ने इस बारे में जानकारी दी है। अकबरी बेगम को कांग्रेस ने बिजनौर सदर से टिकट दिया था। 

जिसके बाद अकबरी बेगम ने घर-घर जा कर चुनाव प्रचार भी आरंभ कर दिया था। सुलेमान पर बिजनौर पुलिस के कांस्टेबल पर गोली चलाने का आरोप लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अकबरी बेगम बिजनौर के नहटौर क्षेत्र की रहने वाली हैं। अकबरी बेगम के अनुसार, मौत के वक़्त उनके बेटे सुलेमान की उम्र 21 वर्ष थी। अकबरी बेगम के अनुसार, उनका बेटा दिल्ली में रह कर IAS की तैयारी कर रहा था। दिल्ली से सुलेमान 15 दिसंबर, 2019 को नहटौर पहुंचा था। सुलेमान के भाई शुएब के अनुसार, घटना 20 दिसंबर 2019 की थी। इस दिन उनका भाई नहटौर में जुमे की नमाज पढ़ने के लिए गया था। उसके साथ अनस नाम का एक अन्य शख्स भी था।

दंगे में इन दोनों की मौत हो गई थी। घटना के 4 दिन बाद 24 दिसम्बर 2019 को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा सुलेमान के घर गईं थीं। उस वक़्त प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा था। साथ ही सुलेमान के घर वालों को हर सम्भव मदद का ऐलान किया था।

केजरीवाल बोले- पंजाब में बनना चाहिए धर्मान्तरण विरोधी कानून, दिल्ली में इसी मुद्दे पर चुप्पी

सिद्धू ने 6 महीने से खुद नहीं भरा 4 लाख का बिजली बिल, पंजाब में फ्री बिजली का वादा कर रही कांग्रेस

'जो अपनी माँ का नहीं हुआ, वो जनता का क्या होगा..', नामांकन भरने के बाद सिद्धू पर बरसे मजीठिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -