दो दूधमुंहे बच्चों का गला दबाकर खुद फांसी पर लटक गई माँ, जब पिता घर लौटा तो...
दो दूधमुंहे बच्चों का गला दबाकर खुद फांसी पर लटक गई माँ, जब पिता घर लौटा तो...
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अवसाद से ग्रस्त एक युवती ने अपने दो अबोध बच्चों का गला दबाकर खुद फांसी लगा ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ये मामला केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तरियारी गांव का है। 

रिपोर्ट के अनुसार, गांव के मनोज पाल का विवाह 12 वर्ष पूर्व लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियाएं मेंसरोजा पाल से हुआ था। शादी के दस साल बाद उन्हें जुड़वां बच्चे पैदा हुए थे। जिसमें लड़का तनवेश और लड़की का नाम तन्वी था‌। दोनों की‌ आयु 11 माह थी। मनोज पाल‌ मुम्बई में  बतौर प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन काम करते थे। दो माह पहले मनोज अपनी 29 साल की पत्नी सरोजा को मुम्बई से लेकर घर आ गया। शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का‌ भंडारा था, जिसमें मनोज भी गया था। रात में मनोज वहीं रुक गया। शनिवार को सुबह छह बजे वह घर लौटा, तो दरवाजा भीतर से बन्द था। दरवाजे खटखटाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अनहोनी की आशंका होते ही स्वजनों की सहायता से दरवाजा खोला, तो देखा कि सरोजा फांसी पर‌ लटकी‌ हुई थी और दोनों‌ बच्चे को‌ मृत जमीन पर पड़े हुए थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के गांवों में खलबली मच गई। इस संबंध में सूचना मिलने पर CO गौरव शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा घटनास्थल पर पंहुचे और स्वजनों एवं पति से पूछताछ की। लाश को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मां ने बच्‍चों को गला दबाकर मार दिया और फिर खुद फांसी लगा ली। मृतका के ससुर मनिराज मुंबई में हैं, जबकि सास यहीं घर पर हैं।  

'योगी जी माफ़ कर दीजिए..', यूपी पुलिस की गोली पड़ते ही गिड़गिड़ाने लगे बदमाश

साजिश के तहत हुई सोनाली फोगाट की हत्या, PA सुधीर सांगवान ने कबूला जुर्म

जन्मदिन पर नाबालिग बेटे ने कर दी मां की हत्या, वजह सुनकर रह जाएंगे सन्न

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -