अमेरिका के कई राज्य बाढ़ और बवंडर की चपेट में
अमेरिका के कई राज्य बाढ़ और बवंडर की चपेट में
Share:

ओक्लाहोमा: यूएस पर एक साथ बाढ़ और बवंडर जैसी प्राकृतिक आपदा आई हुई है। अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में बुधवार की रात ऐसा तेज बवंडर आया कि 9 लोग घायल हो गए व नॉर्ददन क्षेत्र के कई मकान भी ध्वस्त हो गए, दूसरी ओर अरकांस में बाढ़ आई है। इसके साथ ही दक्षिणी मिडवेस्ट में हालात बेहद खराब बताए जा रहे है।

नेशनल स्टॉर्म प्रिडिक्शन सेंटर ने बताया कि बुधवार रात ओक्लाहोमा, टेक्सास, लूसियाना और अर्कनसास हाई-रिस्क पर थे, इन इलाकों में करीब 90 लाख लोग रहते हैं। इस आपदा के बाद से करीब 6000 घरों में बिजली गुल है, फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि करीब एक वर्ग मीटर में फैले रिहायशी इलाकों के कई मकान क्षत-विक्षत हो गए है। स्थानीय पुलिस और फायर फाइटर्स मिलकर रास्तों में गिरे पेड़ों और मलबों को हटा रहे है।

फोरकास्टर्स ने इन इलाकों में तेज बारिश की भी आशंका जताई है। विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में 6 इंच बारिश हो सकती है। फोरकास्टर्स के मुताबिक, बवंडर ईस्ट एरिया की तरफ बढ़ रहा है। गुरुवार तक यह अलाबामा के ऊपर होगा। इस दौरान 113 Kmph की रफ्तार से हवाएं चलने के अलावा भारी बारिश और बड़े ओले गिरने की आशंका जताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार जॉर्जिया के वेस्टर्न रीजन में 5 इंच तक बारिश हो सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -