उर्वशी रौतेला को मिला 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड', अभिनेत्री ने फैंस को कहा 'धन्यवाद'
उर्वशी रौतेला को मिला 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड', अभिनेत्री ने फैंस को कहा 'धन्यवाद'
Share:

बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की सुपरस्टार उर्वशी रौतेला आजकल अपने अंदाज के लिए मशहूर हैं। अदाकारा ने अपनी शानदार एक्टिंग, अपने डांस मूव्स, ट्रेंडी आउटफिट, अद्भुत व्यक्तित्व से सभी का दिल जीता है। उर्वशी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो अपनी फिटनेस से सभी को मदहोश कर देती हैं। अब हाल ही में उर्वशी को ‘इंटरनेशनल आइकॉनिक च्वाइस अवार्ड्स 2021’ से ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड’ मिला है। इस पर उन्होंने अपने दर्शको का धन्यवाद किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by URVASHI RAUELA  (@urvashirautela)

जी दरअसल हाल ही में उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ के लिए मिलने वाले अवॉर्ड पर अपने दर्शको का धन्यवाद किया। आप सभी को बता दें कि उर्वशी ने फिल्म में भानुप्रिया अवस्थी (भानु) की भूमिका निभाई थी। इसके लिए उर्वशी रौतेला को पुरस्कार से नवाज़ा गया और अब यह देखते हुए अभिनेत्री ने दर्शकों के प्रति अपना प्यार व्यक्त किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मैं अपने आप को भाग्यशाली समझती हूं कि लोगो ने मेरे काम को सराया।'

आप देख सकते हैं अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने धन्यवाद देते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'मेरी फिल्म वर्जिन भानुप्रिया के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड 2021 के लिए शुक्रिया। इंटरनेशनल आइकॉनिक अवॉर्ड 2021 आपका शुक्रिया। आई लव यू ऑल।' अब फैंस उर्वशी के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। काम के बारे में बात करें तो उर्वशी रौतेला एक बड़े बजट की सायंस-फिक्शन तमिल फिल्म के साथ अपना तमिल डेब्यू करेंगी, इसमें वह एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी। इसी के साथ वह जल्द ही ड्यूल लैंग्वेज थ्रिलर में दिखाई देने वाली हैं। वह ‘ब्लैक रोज़’ के साथ-साथ “थिरुतु पायले 2” के हिंदी रीमेक में भी दिखाई देंगी।

पंकज त्रिपाठी को मिला खास अवॉर्ड, अभिनेता ने कही यह बात

लाखों पेंशनभोगियों को मिलेगा अधिक पैसा, सुप्रीम कोर्ट सुना सकता है बड़ा फैसला

1250 करोड़ लेकर अफ़ग़ानिस्तान से भागे अशरफ गनी, इस स्टार क्रिकेटर ने भी छोड़ा देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -