शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान दलितों के घर जलाए, हिंसा में एक की मौत
शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान दलितों के घर जलाए, हिंसा में एक की मौत
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दबंगों ने दलितों की पिटाई कर दी। दबंग और दलित का यह विवाद बहुत बढ़ गया और मारपीट में एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। दो गुटों में डीजे चलाने को लेकर विवाद हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में महाराणा प्रताप जयंती का चलसमारोह निकाला गया।

इस दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। दबंग ओर दलित समुदाय के पक्षों में विवाद होने लगा। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और नौबत मार पीट तक पहुंच गई। ऐसे में दलितों के घर तक जला दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हालातों का जायजा लेते नज़र आए। तनाव के बाद मौके पर पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित कर दिया। हालांकि चल समारोह के दौरान एसपी एक घर पर भी कथित तोड़फोड़ की बात सामने आई है।

राम माधव बोले कश्मीर में अलगाववादियों से कोई वार्ता नहीं होगी

पुलवामा कॉलेज में बुरहान वानी के पोस्टर लगाने पर हिंसा फैली

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हल्ला

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -